पहली बार में इतना पढ़ा गया कि IIT Delhi ने लॉन्च किया BATCH 02, जानिए इस AI कोर्स की खासियत

IIT Delhi AI Course: IIT Delhi ने क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोग्राम का दूसरा बैच लॉन्च किया है. इस कोर्स को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे. अप्लाई करने से पहले डिटेल जान लें.

IIT Delhi AI Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने वर्किंग प्रोफेशनल के लिए नया कोर्स लॉन्च किया है. संस्थान ने क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में इंटरेस्ट रखने वाले वालों के लिए Executive Programme for Quantum in ML & AI Systems का दूसरा बैच लॉन्च किया है. इस प्रोग्राम में मशीन लर्निंग और AI सिस्टम में क्वांटम टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की समझ विकसित करना है.

6 महीने का होगा प्रोग्राम

संस्थान के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत शुरू किया गया यह प्रोग्राम 6 महीने का है. इसकी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी, लेकिन कैंपस भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा.


IIT Delhi के इस कोर्स का फायदा 

  • IIT दिल्ली से मिलेगा ई-सर्टिफिकेट 
  • रिसर्च और इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस 
  • नए जेनरेशन के अनुसार AI में स्पेशयालिटी 
  • केस स्टडी और इंडस्ट्री के मौजूदा टूल्स को सिखने का मौका 
  • नेटवर्किंग का मौका 

ये भी पढ़ें: सिर से उठा सैनिक पिता का साया, बेटे ने मेहनत के दम पर क्रैक किया JEE, मिला IIT में एडमिशन

 IIT Delhi से मिलेगा e-Certificate

प्रोग्राम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IIT Delhi की ओर से e-Certificate दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोग्राम में रिसर्च और इंडस्ट्री के लिए जरूरी स्किल्स विकसित करने पर भी जोर दिया गया है. इस प्रोग्राम में मशीन लर्निंग और AI सिस्टम से जुड़े विषयों पर फोकस किया जाएगा.

कितनी है IIT Delhi के इस कोर्स की फीस? 

IIT दिल्ली के इस प्रोग्राम की फीस 1,50,000 रुपये + GST है. कैंडिडेट्स के लिए फीस का भुगतान किश्तों में करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

किसके लिए है IIT Delhi का ये कोर्स? 

अगर आपको क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस तरह के फील्ड में डिग्री चाहिए तो आप ये कोर्स कर सकते हैं. खासकर ऐसे स्टूडेंट्स जो AI के साथ क्वांटम टेक्नोलॉजी की नई संभावनाओं को समझना चाहते हैं, उन्हें इस तरह के प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Computer Science से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में, NIT में 96 लाख रुपये का शानदार पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >