Best BTech Branch IIT ISM Dhanbad: आईआईटी धनबाद में BTech करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE ब्रांच सबसे ज्यादा चर्चा में है. यहां के Best BTech Branch पर नजर डालें तो CSE में कुल 159 स्टूडेंट्स हैं. इस ब्रांच के Past Recruiters में Google, Microsoft, Flipkart, IBM, Adobe, Walmart और Goldman Sachs जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं.
BTech कंप्यूटर साइंस में तगड़ा प्लेसमेंट
IT ISM धनबाद की CSE ब्रांच में कुल 159 स्टूडेंट्स हैं. इनमें 121 BTech स्टूडेंट्स हैं. इसके अलावा 10 स्टूडेंट्स डबल मेजर और 28 MTech में हैं. यही वजह है कि कंप्यूटर साइंस को यहां की सबसे पॉपुलर ब्रांच में गिना जाता है. BTech CSE उसके लिए काफी दमदार ऑप्शन बनकर सामने आती है.
Google और Microsoft तक पहुंचा कैंपस प्लेसमेंट
अब बात उस चीज की, जिसे देखकर ज्यादातर स्टूडेंट्स की नजर सीधे इस ब्रांच पर टिक जाती है. CSE के Past Recruiters की लिस्ट में Google और Microsoft जैसी दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं. इसके साथ Flipkart, IBM, Adobe, Walmart और Goldman Sachs जैसी कंपनियां भी इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को हायर कर चुकी हैं.
IIT ISM Dhanbad Placement एक नजर में
| जानकारी | CSE की डिटेल |
| कुल स्टूडेंट्स | 159 |
| BTech | 121 |
| डबल मेजर | 10 |
| MTech | 28 |
| प्रमुख रिक्रूटर्स | Google, Microsoft, IBM |
| अन्य बड़े नाम | Flipkart, Adobe, Walmart, Goldman Sachs |
IIT ISM धनबाद में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप
IIT ISM धनबाद के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के आंकड़े काफी शानदार हैं. इंटर्नशिप के लिए 482 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनियों से ऑफर मिले हैं, जबकि 90 से ज्यादा कंपनियां कैंपस पहुंच चुकी हैं. इंटर्नशिप पूरी करने के बाद 203 स्टूडेंट्स को प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिले हैं.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, जानें फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रोसेस
वहीं फुल टाइम प्लेसमेंट के लिए 350 से ज्यादा कंपनियां कैंपस आ चुकी हैं और 1124 से ज्यादा स्टूडेंट्स को ऑफर मिल चुके हैं. इनमें 6 से ज्यादा स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल ऑफर भी मिले हैं. सबसे ज्यादा सीटीसी 1.59 करोड़ रुपये सालाना रही, जबकि औसत सीटीसी 16.44 लाख रुपये दर्ज की गई है.
IIT ISM Dhanbad Placement Record 2026 Check Here
बाकी ब्रांच भी नहीं हैं पीछे
ऐसा नहीं है कि IIT ISM धनबाद में सिर्फ CSE का ही जलवा है. Applied Geology में 29, Applied Geophysics में 26 और कैमिकल इंजीनियरिंग में 31 स्टूडेंट्स हैं. सिविल इंजीनियरिंग में 29 स्टूडेंट्स हैं.
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 103 और Electronics and Communication Engineering यानी BTech ECE में 116 स्टूडेंट्स हैं. यानी इन ब्रांचों में भी अच्छे करियर विकल्प मौजूद हैं.
Mechanical से Mining तक बड़े Recruiters
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कुल 123 स्टूडेंट्स हैं, जबकि माइनिंग इंजीनियरिंग में 82 स्टूडेंट्स हैं. मैकेनिकल के Past Recruiters में Bajaj, Baker Hughes, Bosch, Volvo और Ford जैसे नाम शामिल हैं.
माइनिंग इंजीनियरिंग में Vedanta, GMDC, Reliance Industries, Aditya Birla Group और Orica जैसी कंपनियां शामिल हैं. वहीं पैट्रोलियम इंजीनियरिंग में 70 स्टूडेंट्स हैं और इसके Past Recruiters में BP, ONGC, Reliance, ExxonMobil, Halliburton, SLB और Cairn जैसे बड़े नाम हैं.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर
