ePaper

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: कहां तक पहुंचा बुलेट ट्रेन का काम? जानें कब कर सकेंगे सफर

Updated at : 31 Aug 2022 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: कहां तक पहुंचा बुलेट ट्रेन का काम? जानें कब कर सकेंगे सफर

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Updates: रेल मंत्रालय ने यह बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना (MAHSR) में अब तक कितना काम हो चुका है. यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी और सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है.

विज्ञापन

Bullet Train Project: भारत में बुलेट ट्रेन का सपना देख रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को लेकर सरकार की ओर से बड़ी जानकारी आयी है. दरअसल में रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना (MAHSR) में अब तक कितना काम हो चुका है. यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी और सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है.

कोरोना की वजह से भी देरी

रेलवे की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में भूमि अधिग्रहण का काम 98.8 प्रतिशत तक हो चुका है. लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में देरी हुई है और इसकी वजह है भूमि अधिग्रहण में देरी. इसके अलावा कोरोना की वजह से भी काम में लगनेवाला अनुमानित समय बढ़ गया है.

Also Read: Bullet train : कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया, पढ़ें-अयोध्या और वाराणसी के लगेंगे कितने पैसे

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के बारे में खास बातें

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलायी जाएगी. इसकी रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे तक की होगी. ऐसे में दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये, गुजरात सरकार 5 हजार करोड़ रुपये और महाराष्ट्र सरकार भी 5 हजार करोड़ रुपये नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को भुगतान करेगी. शेष राशि जापान से 0.1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज के रूप में ली जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola