इस्तीफों का सिलसिला बढ़ा, तो कंपनी ने अपनाया 4-Day वर्किंग फॉर्मूला, सामने आए चौंकाने वाले परिणाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2022 4:03 PM
Healthwise 4 Day Work Week: कंपनी के मैनेजमेंट के सामने तब मुश्किल खड़ी हो जाती है, जब उसके कर्मचारी बड़ी संख्या में इस्तीफा देने लगते है. कुछ ऐसा ही 2021 में हेल्थवाइज (Healthwise) नामक कंपनी में देखने को मिला.
Healthwise 4 Day Work Week: कंपनी के मैनेजमेंट के सामने तब मुश्किल खड़ी हो जाती है, जब उसके कर्मचारी बड़ी संख्या में इस्तीफा देने लगते है. कुछ ऐसा ही 2021 में हेल्थवाइज (Healthwise) नामक कंपनी में देखने को मिला. हालांकि, इस्तीफों का सिलसिला बढ़ा तो कंपनी ने एक नया फॉर्मूला निकाला. जिसके चौंकाने वाले परिणाम सामने आया, जिसकी उम्मीद मैनेजमेंट को भी नहीं थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की इस नॉन-प्रॉफिट कंपनी द्वारा 4-डे वर्क वीक लागू किया गया. जिससे कर्मचारी बेहद खुश हुए और इस्तीफों का सिलसिला थम गया. अब कंपनी का यह कदम किसी यूज केस की तरह सामने आया है. दरअसल, 4-डे वर्क वीक लागू किए जाने के बाद कर्मचारी के खुश होने के साथ ही कंपनी के कस्टमर्स काफी संतुष्ट हैं और कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़ गया है. इस तरह नई पॉलिसी से कंपनी को ट्रिपल फायदा हुआ है.
Entrepreneur की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Idaho स्थित हेल्थवाइज ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद लेबर इकोनॉमिस्ट Juliet Schor से संपर्क किया. इसके बाद पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 4-डे वर्क वीक लागू किया. इसे शुरुआत में ट्रायल बेसिस पर लागू किया गया था. Schor ने टीईडी कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस ट्रायल के नतीजे काफी बेहतर रहे. इसकी वजह से कर्मचारी काफी खुश रहने लगे. साथ ही कस्टमर्स भी बेहद संतुष्ट रहने लगे और कंपनी का रेवेन्यू बढ़ गया.
बताया गया कि छोटे कामकाजी सप्ताह की वजह से कर्मचारियों का तनाव काफी हद तक घट गया और जॉब के प्रति उनका सम्मान अधिक बढ़ गया. इसके अलावे बाहरी एक्टिविटीज में भी कर्मचारी ज्यादा शिरकत करने लगे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की छुट्टी के दिन हेल्थवाइज के कर्मचारी स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटीज के साथ फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने लगे.
कहा जाता है कि जिस कंपनी का काम का माहौल बेहतर होता है, वहां ज्यादा प्रतिभावान लोग नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं. Healthwise के साथ भी ऐसा ही हुआ और अब कंपनी में ज्यादा अच्छे टैलेंट नौकरी के लिए आवेदन करने लगे. वहीं, कर्मचारियों को रिलैक्स करने के लिए ज्यादा समय मिलने से हेल्थ केयर पर होने वाले खर्च में भी कमी आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










