Bharti Hexacom IPO Listing: भारती हेक्साकॉम के शेयर 33% प्रीमियम के साथ लिस्ट, जानें निवेशकों को कितना हुआ फायदा

Updated:
विज्ञापन
Bharti Hexacom IPO Listing

Bharti Hexacom IPO Listing

Bharti Hexacom IPO Listing: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था. बोली लगाने के आखिरी दिन इसे 29.88 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी की कोशिश आईपीओ के माध्यम से 4,275 करोड़ रुपये जमा करने की है. लिस्टिंग पर निवेशकों को 33 प्रतिशत प्रीमियम मिला है.

विज्ञापन

Bharti Hexacom IPO Listing: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के आईपीओ के शेयरों की आज बंपर लिस्टिंग हुई है. कंपनी का स्टॉक 33 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 755.20 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए है. यानी निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही, 185 रुपये का फायदा हुआ है. बता दें कि आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. बोली लगाने के आखिरी दिन इसे 29.88 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए हैं. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में आज सुबह छह बजे कंपनी के शेयरों पर 125 रुपये का प्रीमियम मिल रहा था. भारती हेक्साकॉम का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है. इसलिए इससे होने वाली आमदनी का कोई हिस्सा कंपनी को नहीं मिलेगा. फिलहाल, प्रवर्तक भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है.

इस वित्त वर्ष का पहला आईपीओ है हेक्साकॉम

एक्सचेंज पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इसके शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये रखा गया था. यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का यह पहला सार्वजनिक निर्गम था. कंपनी का 4,275 करोड़ रुपये का आईपीओ तीन-पांच अप्रैल तक खरीद के लिए खुला था. कंपनी ने प्रति शेयर 542-570 रुपये का मूल्य दायरा तय किया था. भारती हेक्साकॉम राजस्थान और पूर्वोत्तर में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है. भारती समूह की इकाई भारती इन्फ्राटेल (अब इंडस टावर्स) का आईपीओ वर्ष 2012 में आया था.

Also Read: पारस पत्थर है ये स्टॉक, 4 महीने में निवेशकों की पूंजी हो गयी तीन गुनी

नहीं मिला स्टॉक तो क्या करें?

अगर आपको कंपनी के आईपीओ में स्टॉक नहीं मिला है तो आप इसकी खरीदारी के लिए ग्रे मार्केट का रुख कर सकते हैं. हालांकि, यहां आपको कुछ ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है.

आईपीओ के पैसे का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित है इसलिए निर्गम से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी. कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी.

एंकर निवेशकों से मिला कितना फंड

भारती एयरटेल की इकाई भारती हेक्साकॉम ने दो अप्रैल को एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 1,924 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें. हम किसी कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं.)

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अगर आपको कंपनी के आईपीओ में स्टॉक नहीं मिला है तो आप इसकी खरीदारी के लिए ग्रे मार्केट का रुख कर सकते हैं. हालांकि, यहां आपको कुछ ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है.