COVID-19 Crisis : जानिये Lockdown में क्यों हो गयी नोटों की छुट्टी, लोग कर रहे डिजिटल पेमेंट

Author : KumarVishwat Sen Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 4:58 PM

विज्ञापन

Digital-payment

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट एप्स का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली ब्यूरो : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट एप्स का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल में हुए एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि बीते तीन सप्ताह के दौरान 42 फीसदी भारतीयों ने अधिकतर भुगतान डिजिटल प्लेटफॉर्मों के जरिये किये हैं. कंसल्टेंसी फर्म लोकल सर्कल्स द्वारा किये गये इस सर्वेक्षण में 42,000 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें अधिकतर लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्मों का सबसे अधिक प्रयोग मोबाइल रिचार्ज और आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए किया. अधिकतर लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए पेटीएम व गूगल पे का प्रयोग करते देखा गया.

सबसे अधिक लोगों ने पेटीएम का किया इस्तेमाल : सर्वेक्षण में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि पिछले तीन हफ्तों में उन्होंने डिजिटल पेमेंट के लिए किस ऐप का सबसे अधिक प्रयोग किया, तो 33 फीसदी ने पेटीएम, 14 फीसदी ने गूगल पे, 4 फीसदी ने फोन पे, 10 फीसदी ने अमेजन पे, 6 फीसदी बीएचआइएम का प्रयोग करने की बात कही. वहीं 33 फीसदी लोगों बताया कि उन्होंने डिजिटल पेमेंट के लिए अन्य एप्लिकेशंस का इस्तेूमाल किया है.

लॉकडाउन में कुछ लोग पहली बार किये डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग : सर्वेक्षण में कई लोग ऐसे भी सामने आये, जिन्होंने लॉकडाउन अवधि में पहली बार डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया को अपनाया. इसके अतिरिक्त डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करनेवाले लोगों में 54 प्रतिशत ने वीजा कार्ड, 30 प्रतिशत ने मास्टर कार्ड और 12 प्रतिशत ने रूपे कार्ड प्रयोग करने की बात कही.

खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बढ़ा डिजिटल पेमेंट : देश में लॉकडाउन लागू होते ही रिटेल स्टोर्स एवं स्थानीय जनरल स्टोर्स में सामान खरीदने के लिए लोगों को भीड़ लगाते देखा गया. इस दौरान कई लोगों ने आवश्यक चीजों को स्टॉक में खरीद लिया. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों ने भी पिछले तीन सप्ताह में अपने ऑडर्स की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की. यहां तक कि किराने के सामान से जुड़ी कुछ चीजों को लोगों ने पांच से भी अधिक बार खरीदा. इस दौरान रिटेल स्टोर्स और इ-कॉमर्स दोनों ने ही पाया कि ज्यादातर ग्राहकों ने खरीदारी के दौरान रिटेल स्टोर्स और जनरल स्टोर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल किया.

डिजिटल पेमेंट के लिए किया जा रहा जागरूक : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) भी कोरोना वायरस महामारी से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाते हुए भारतीयों से भुगतान के लिए डिजिटल माध्यमों को आपनाने का आग्रह कर रहा है, ताकि लोगों को लॉकडाउन में एटीएम जाने आवश्यकता न पड़े. लोग घर पर ही रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola