TVS Raider, Hunter 350 या Yamaha FZS-Fi V4: कम हाइट वालों के लिए तीनों में से कौन है सबसे बेस्ट ऑप्शन?

कम हाइट के कारण बाइक खरीदने में दिक्कत होती है? यह आर्टिकल आपके लिए है. जानें टीवीएस रेडर 125, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और यामाहा एफजेडएस-एफआई वी4 में से कौन सी बाइक आपके लिए परफेक्ट है.

यदि आपकी हाइट कम है और आप एक बढ़िया मोटरसाइकिल घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक जबरदस्त बाइक्स मौजूद हैं, जो छोटे कद वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है. टीवीएस, रॉयल एनफील्ड से लेकर हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियां ग्राहकों के लिए बेस्ट बाइकें मार्केट में लॉन्च कर रखी हैं. यहां हम आपके लिए 3 सबसे बेहतर ऑप्शन लाए हैं, जिसमें टीवीएस रेडर 125, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और यामाहा एफजेड-आई शामिल हैं. इन तीनों में से किसे खरीदें वाला सस्पेंश आपके माइंड में बना है, तो हम इस आर्टिकल में तीनों के बीच कंपैरिजन करेंगे और जानेंगे कौन-सी बाइक आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

टीवीएस रेडर 125 (TVS Raider 125)

टीवीएस रेडर 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82,860 रुपये है. यह एक स्पोर्टी कम्यूटर बाइक है. इसकी सबसे खास बात यह है कि वजन में ज्यादा भारी नहीं है और सीट भी ऊंची नहीं है. इस बाइक को अलग-अलग कद-काठी के लोग चला सकते हैं. वजन और राइडिंग एक्सपिरियंस वाले राइडर्स इसे ईजली चला सकते हैं. रेडर की सीट की ऊंचाई 780 mm है, जिसे कम हाइट वाले लोगों को भी आसानी से चला सकते हैं. भीड़ वाले जगहों पर इसे संभालना भी कठिन नहीं है, क्योंकि नीचे दोनों पैर आसानी से पहुंच सकते हैं. इसके अलावा यह डेली इस्तेमाल के लिए एक किफायती ऑप्शन भी है. यदि आप कम फ्यूल खर्च और किसी भी परिस्थिति में चलने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो रेडर 125 घर ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: छोटे कद वालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 क्रूजर बाइक्स, 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350)

रॉयल एनफील्ड का नाम आते ही आपके दिमाग में वजनदार बाइक का ख्याल आ सकता है, क्योंकि इसका वेट अन्य बाइकों की तुलना में अधिक होता है, लेकिन हंटर 350 एक बेहतर ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है. इसे छोटे कद वाले लोग आसानी से चला सकते हैं. हंटर में मिलने वाली सीट की कुल ऊंचाई 790 mm है, जिसपर किसी भी कद-काठी के राइडर बैठ सकते हैं. इसे हाइवे से लेकर बाजारों में भी चलाना आसान है. जो राइडर छोटे पावर वाली बाइक से अपग्रेड कर रहे हैं, उनके लिउए हंटर 350 एक कॉम्पैक्ट और हल्की बाइक है. 

यामाहा एफजेडएस-एफआई वी4 (Yamaha FZS-Fi V4)

रेसिंग के शौकीन लोगों के लिए यामाहा सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. कंपनी की FZS-Fi V4 का कुल वजन 138 किलोग्राम (KG) है, जिसे कम हाइट वाले आसानी से चला सकते हैं. इसकी सीट हाइट 790 mm है, जो आपको रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में भी देखने को मिलता है. इसके अलावा 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस है. कम हाइट वाले राइडर्स इसे आसानी से शहर के जाम में भी दोनों पैर टीकाकर चला सकते हैं. इसमें 149 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व इंजन मिलता है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,20,304 रुपये है.

ये भी पढ़ें: डेली लंबी दूरी वालों के लिए TVS की ये 3 बाइक है दमदार, कम प्राइस के साथ मिलेगा धांसू माइलेज

तीनों में किसे खरीदें?

यदि आपका बजट कम है, तो टीवीएस रेडर 125 आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है, जिसका वजन भी ज्यादा नहीं है. वहीं, मिड रेंज में थोड़ा स्टाइलिश और बेहतर फीचर्स के लिए यामाहा एफजेडएस-एफआई वी4 को चुन सकते हैं. अगर आप रॉयल एनफील्ड ब्रांड से इंस्पायर्ड हैं, तो हंटर 350 से बेस्ट कोई नहीं रहेगा. हालांकि, इसके लिए पैसे एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >