देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच कंपनियां एक के बाद एक जबरदस्त रेंज और धांसू फीचर्स वाले ई-स्कूटर लॉन्च कर रही हैं. टीवीएस, हीरो, ओला और एथर कंपनियों ने ग्राहकों के बीच एक अलग पहचान बना चुकी है, लेकिन इसी बीच E3 Electric.ai और Ampere ने दो (E3 Trion और Ampere Magnus G Max) शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्कट में लाए हैं, जो मॉडर्न फीचर्स से लैस हैं. यदि आपने भी हाल ही में कोई नया स्कूटर लेने का प्लान बनाया है तो आपके सामने अब दो और बेहतर ऑप्शन है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि दोनों में कौन बेस्ट चॉइस बन सकता है. एक में 165 किलोमीटर रेंज है तो दूसरे में 52 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. आइए जानते हैं.
E3 Trion का बैटरी और रेंज कैसा है?
सबसे पहले बात E3 Electric.ai की लॉन्च हुई E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर की करते हैं, जिसमें 3 वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन दिया गया है. सबसे पहला C1 है, जिसमें 2.3kWh रिमूवेबल बैटरी है, जो 108 किलोमीटर तक रेंज दे सकता है. दूसरा वेरिएंट C1x है, जिसमें आपको 3kWh फिक्स्ड बैटरी मिलती है और यह 165 किलोमीटर रेंज देता है, जो सबसे ज्यादा है. इस स्कूटर का तीसरा वेरिएंट 3kWh फिक्स्ड बैटरी है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 128 किलोमीटर चल सकता है.
Ampere Magnus G Max का बैटरी और रेंज कैसा है?
बैटरी और रेंज के मामले में Ampere Magnus G Max भी E3 Trion से कम नहीं है. इसमें कंपनी ने 3kWh की LFP बैटरी पैक ऑफर की है और साथ ही, 2.4kW की हब-माउंटेड मोटर दी गई है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बैटरी 142 किलोमीटर की IDC रेंज देता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी बैटरी पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर वारंटी दे रही है. दावा है कि बैटरी की कुल लाइफ 2 लाख किलोमीटर है.
ये भी पढ़ें: AI वाला E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान है? जानें सभी वेरिएंट्स की कीमतें और फीचर्स
E3 Trion में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
अब फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के E3 Trion C1 वेरिएंट में 5 इंच की LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (रास्ता दिखाने की सुविधा), AI से लैस कनेक्टेड फीचर्स, इको और पावर राइडिंग मोड और मोस्ट इंपोर्टेंट 52 लीटर का कुल स्टोरेज (अंडर-सीट, ग्लव बॉक्स और फुटबोर्ड स्पेस सहित) मिलता है. वहीं, E3 Trion C1x और C2 वेरिएंट में स्मार्ट ट्रिप प्लानर, AI हेल्थस्कैन, E3, फोरसाइट प्रेडिक्टिव रिपोर्ट्स, लाइव व्हीकल डेटा, रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग, डैशकैम सपोर्ट, SOS, इमरजेंसी, जियो-फेंसिंग, प्रेडिक्टिव सर्विस अलर्ट्स, AI चार्जिंग इनसाइट्स और एडैप्टिव लर्निंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: 165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत
E3 Trion और Ampere Magnus G Max की कीमत कितनी है?
E3 Trion C1 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है. C1x वेरिएंट का प्राइस ₹1,09,999 रुपये है, जबकि C2 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 1,19,999 है. लो बजट में बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर खोजने वालों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन निकलकर आया है.
वहीं, Ampere Magnus G Max की शुरुआती एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत 1,02,999 रुपये है. कीमत के मामले में यह E3 Trion को टक्कर दे रहा है. ऐसे में आप फीचर्स और अपने पसंद के हिसाब से दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं.
