कई बार कार चलाने वाले लोगों को रात के समय हेडलाइट्स की रोशनी कम होने के चलते कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. लाइट्स कम होने की वजह से आगे रास्ता धुंधला दिखने लगता है. समय के साथ धूल, धूप या फिर अन्य कारों के पेंट हेडलाइट्स पर आकर जम जाते हैं, जिसके चलते दिक्कत होने लगती है. इसे साफ करने के लिए लॉग एंटी-फॉग स्प्रे खरीदते हैं या फिर मैकेनिक के पास जाकर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 10 रुपये के टूथपेस्ट से ही इसको अच्छी तरह साफ किया जा सकता है. इससे कार की हेडलाइट्स को नए जैसा चमकाया जा सकता है. आइए आपको आसान ट्रिक बताते हैं.
टूथपेस्ट हेडलाइट्स को कैसे साफ करेगा?
आपके दिमाग में यह सवाल आ सकता है कि क्या आखिर टूथपेस्ट कैसे काम करेगा. सफेद टूथपेस्ट में हल्के एब्रेसिव यानि रगड़ने वाले तत्व मौजूद होते हैं. यह दांतों की सफाई करने के साथ-साथ प्लास्टिक की सतह पर जमी गंदगी, पीलेपन और हल्के स्क्रैच को हटाने में बहुत यूजफुल होते हैं. जब आप इसे हेडलाइट पर रगड़ते हैं, तो यह ऊपर जमी खराब परत को हटाकर हेडलाइट की कांच यह प्लास्टिक को पूरी तरह से हटा देता है.
टूथपेस्ट से हेडलाइट कैसे साफ करें?
यदि आप भी अपनी कार के हेडलाइट को इस तरीके से साफ करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले 10 रुपये का व्हाइट वाला टूथपेस्ट खरीदें, उसके बाद एक पुराना सूती कपड़ा या ब्रश और पानी लें.
- सबसे पहले कार की हेडलाइट्स को अच्छी तरह से धो लें, ताकि ऊपर जमी हुई धूल हट जाए. इसके बाद इसे किसी कपड़े से पोंछ लें.
- अब टूथपेस्ट को खोलकर उसे अच्छी तरह से हेडलाइर के ऊपर फैलाकर लगाएं. ध्यान रखें कि पेस्ट पूरी तरह से हेडलाइट पर लगा हो, उसके लिए उंगली से मिलाएं.
- पुराने सूती कपड़े या ब्रश की मदद से गोल-गोल 3 से 5 मिनट तक हेडलाइट को रगड़ें. जहां ज्यादा डॉट या पीलापन दिख रहा हो, वहां ज्यादा देर तक रगड़ें.
- अब हेडलाइट को पानी से धो लें. उसके बाद आप ध्यान से देखें, कि क्या हेडलाइट्स पर जमा हुए पीलापन खत्म हुआ है या नहीं.
- लास्ट में हेडलाइट को एक साफ और सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.
ये भी पढ़ें:पुरानी गाड़ियों की हेडलाइट पर क्यों लगाई जाती थी काली पट्टी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
एंटी-फॉग स्प्रे की नहीं पड़ेगी जरूरत?
टूथपेस्ट न केवल हेडलाइट्स के पीलेपन को दूर करता है, कांच पर एक ऐसी सेफ्टी परत भी बनाता है, जिससे धुएं और ओस आसानी से नहीं जमती है. बारिश के मौसम में यह तरीका एंटी-फॉग स्प्रे की तरह काम करता है. इससे रात में गाड़ी चलाते समय रोशनी ज्यादा दूर तक जाती है और आपकी ड्राइविंग सेफ रहेगी.
साधारण टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
गाड़ी के हेडलाइट्स साफ करने के लिए हमेशा साधारण वाली टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि जेल वाले पेस्ट का असर कम होता है. कपड़े को ज्यादा जोर से नहीं रगड़ें, इससे हेडलाइट्स पर निशान पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें : टायरों का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है? सालों से गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते इसकी वजह
