27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

हटिया विस्थापित परिवार समिति ने बैठक में लिया निर्णय, आवास निर्माण में त्रुटियां दूर नहीं हुई, तो आंदोलन

पिस्कानगड़ी. हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक रविवार को कुटे गांव में अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. इसमें विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में विमर्श किया गया. पंकज शाहदेव ने कहा कि विस्थापितों की समस्याअों का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हुआ है. इसलिए हमें एकजुट […]

पिस्कानगड़ी. हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक रविवार को कुटे गांव में अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. इसमें विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में विमर्श किया गया. पंकज शाहदेव ने कहा कि विस्थापितों की समस्याअों का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हुआ है. इसलिए हमें एकजुट होकर रहना होगा. समिति को मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है. वह विस्थापितों के हितों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.

बैठक में विस्थापितों के लिए बन रहे आवास में खामियों पर नाराजगी जतायी गयी. सदस्यों ने सरकार से आवास की आवंटित सूची शीघ्र समिति को सौंपने की मांग की. निर्णय लिया गया कि 10 अक्तूबर तक आवास निर्माण में त्रुटियां दूर नहीं होने व सरकार द्वारा समिति के सदस्यों की आवंटित सूची नहीं सौंपने पर 11 अक्तूबर से आंदोलन किया जायेगा.

इस क्रम में विस्थापितों के लिए बन रहे आवास का काम रोक कर क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहा है, उसे बाधित किया जायेगा. बैठक में कर्मा उरांव, महावीर सिंह, तरुण शाहदेव, प्रकाश साहू, धीरंजय शाहदेव, दिनेश सिंह, रामाश्रय सिंह, प्रतीक सिंहदेव, विजय मुंडा, महेंद्र मिर्धा, करुण शाहदेव, दुलाल देवघरिया, सुमित सिंह, रामेश्वर नाथ शाहदेव, शिशिर देवघरिया, बीजू महतो, अजय बैठा सहित ग्रामीण उपस्थित थे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें