छात्रों ने फूंका सीएम का पुतला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 11:03 PM
फोटो ::: दीपक 67, 68मुजफ्फरपुर. छात्र समागम के बीआरए बिहार विवि अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम छात्रों ने विवि परिसर में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया. मौके पर विवि अध्यक्ष ने कहा कि जो मुख्यमंत्री राज्य की जनता को बांटने की कोशिश कर रहा हो, वह किसी […]
फोटो ::: दीपक 67, 68मुजफ्फरपुर. छात्र समागम के बीआरए बिहार विवि अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम छात्रों ने विवि परिसर में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया. मौके पर विवि अध्यक्ष ने कहा कि जो मुख्यमंत्री राज्य की जनता को बांटने की कोशिश कर रहा हो, वह किसी का नहीं हो सकता. ऐसे मुख्यमंत्री को पदमुक्त कर एक योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से सत्ता का बागडोर संभालने की मांग भी गूंजी. मौके पर विवि उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, प्रवक्ता रंजीत राज गुड्डू, महेश कुमार, सुशील कुमार, सुड्डू, भारतेंदु सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, किशन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










