कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर रालोसपा ने की बैठक

वरीय संवाददाता, भागलपुर टाउन हॉल में 9 फरवरी को होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सम्मेलन की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम […]
वरीय संवाददाता, भागलपुर टाउन हॉल में 9 फरवरी को होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सम्मेलन की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के लिए प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. बैठक में नीरज कुशवाहा, मनोज पासवान, जावेद मल्लिक, विनय कुमार पासवान, रामचरण पासवान, प्रकाश मंडल, विजय गोस्वामी, डॉ पंकज कुमार, तुलसी यादव, पंकज पासवान, कुणाल कुमार, मो खालिद हुसैन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




