अब साफ हवा में सांस लेने पर भी टैक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 6:47 AM
काराकास : वेनेजुएला के काराकास स्थित मायकेतिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए टैक्स देना पड़ रहा है. यात्रियों से 127 बोलिवार (वेनेजुएला की मुद्रा) करीब 1200 रुपये टैक्स लिया जा रहा है. सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर नये टैक्स का मजाक उड़ाया जा रहा है. लोग इसकी आलोचना भी […]
काराकास : वेनेजुएला के काराकास स्थित मायकेतिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए टैक्स देना पड़ रहा है. यात्रियों से 127 बोलिवार (वेनेजुएला की मुद्रा) करीब 1200 रुपये टैक्स लिया जा रहा है. सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर नये टैक्स का मजाक उड़ाया जा रहा है. लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. यह नया टैक्स एयरपोर्ट पर हवा को शुद्ध करने के लिए लगाये गये नये सिस्टम के शुल्क के तौर पर लगाया गया है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी का दावा है कि यह सिस्टम ओजोन की मदद से यहां लगे एयर कंडिशनिंग सिस्टम को शुद्ध करता है. वाटर एंड एयर ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि यह सिस्टम हवा में बैक्टीरिया के ग्रोथ को भी रोकता है. मिनिस्ट्री का दावा है कि मायकेतिया पहला ऐसा दक्षिणी अमेरिकी एयरपोर्ट है, जो हवा को शुद्ध करने वाली इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है.
* लोगों में रोष
सांस लेने पर लगे इस टैक्स को लेकर वेनेजुएला में काफी रोष है. वेनेजुएला के लोग पहले से ही भयंकर महंगाई (60 प्रतिशत), हाइ क्राइम रेट और प्राथमिक जरूरत की वस्तुओं की कमी से परेशान हैं. ऐसे में यह नया टैक्स लोगों के गुस्से में और इजाफा कर रहा है. लोग इस गुस्से को सोशल मीडिया पर भी दिखा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










