पत्नी को गला दबा कर मार डाला

औरंगाबाद (नगर) : अग्नि के समक्ष सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाले पति ने मामूली विवाद पर पत्नी की हत्या गला दबा कर कर दी. इसके बाद उसने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा गांव की है. जहां पति […]
औरंगाबाद (नगर) : अग्नि के समक्ष सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाले पति ने मामूली विवाद पर पत्नी की हत्या गला दबा कर कर दी. इसके बाद उसने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया.
यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा गांव की है. जहां पति राजाराम राम ने पत्नी सविता देवी को गला दबा कर मार डाला और फिर शव को छत में लटका कर आत्महत्या का स्वरूप दिया.
घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस राकेश कुमार दलबल के साथ तिताई बिगहा पहुंचे और शव को बरामद किया. घटना की सूचना मायके वालों को दी. सूचना मिलते ही भाई सुदीन राम पहुंचा.
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के साथ राजाराम राम हमेशा मारपीट करता था. इसका विरोध सविता देवी करती थी. इसी विवाद को लेकर मेरी बहन की हत्या की गयी है. प्रशिक्षु आइपीएस राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज पति के विरुद्ध की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




