26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

तकनीकी खराबी : पटना के बजाय रांची में उतरा गो एयरवेज का विमान

रांची : गो एयरवेज के विमान जी8-585 (मुंबई-पटना-रांची) की मंगलवार को पटना के बजाय रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. मुंबई से उड़ान के बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी थी. इस कारण विमान को पटना के बजाय रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 2:50 बजे लैंड कराया गया. विमान में मुंबई […]

रांची : गो एयरवेज के विमान जी8-585 (मुंबई-पटना-रांची) की मंगलवार को पटना के बजाय रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. मुंबई से उड़ान के बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी थी. इस कारण विमान को पटना के बजाय रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 2:50 बजे लैंड कराया गया.
विमान में मुंबई से 140 यात्री सवार थे. गो एयरवेज के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान पटना में नहीं उतर सका. पायलट ने रांची एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी. अनुमति के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग करायी गयी. मुंबई से रांची आनेवाले यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. वहीं, पटना के यात्री विमान में ही बैठे रहे. दुरुस्त होने के बाद विमान ने शाम 4:45 बजे पटना के लिए उड़ान भरी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें