27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू : पाकिस्तान ने एक दिन खामोश रहने के बाद जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत की चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. इस महीने पाकिस्तान ने 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें […]

जम्मू : पाकिस्तान ने एक दिन खामोश रहने के बाद जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत की चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. इस महीने पाकिस्तान ने 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें नौ जवानों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हुए हैं.

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 2 नागरिक की मौत

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘ ‘पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. सेना ने मजबूती और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया.’ ‘ उन्होंने बताया कि गोलीबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी. उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें