32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

लोहरदगा उपचुनाव पर झाविमो गंभीर, कल से कैंप करेंगे मरांडी

रांची: लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो अपनी पूरी ताकत लगायेगा़ झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी 30 नवंबर से लोहरदगा में कैंप करेंगे़ वह 12 दिसंबर तक पार्टी प्रत्याशी बंधु तिर्की के पक्ष में चुनावी अभियान में जुटे रहेंगे़. इस दौरान श्री मरांडी दर्जनों चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ पार्टी ने अपने विधायक और पदाधिकारियों को भी चुनावी […]

रांची: लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो अपनी पूरी ताकत लगायेगा़ झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी 30 नवंबर से लोहरदगा में कैंप करेंगे़ वह 12 दिसंबर तक पार्टी प्रत्याशी बंधु तिर्की के पक्ष में चुनावी अभियान में जुटे रहेंगे़.

इस दौरान श्री मरांडी दर्जनों चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ पार्टी ने अपने विधायक और पदाधिकारियों को भी चुनावी अभियान में जुटने कहा है़ पार्टी विधायक प्रदीप यादव और प्रकाश राम भी कई जगहों पर चुनावी अभियान चलायेंगे़ झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है़ अपनी बुनियादी समस्याओं के निदान और बदतर हालात के लिए यूपीए-एनडीए से सवाल पूछ रही है़ भाजपा और कांग्रेस ने समय-समय पर लोहरदगा का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ़ लोहरदगा के विकास को एजेंडा बना कर झाविमो चुनाव लड़ेगा़ झाविमो के संघर्ष के साथ वहां की जनता खड़ी है़
जेडीपी करेगा समर्थन
रांची. झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि लोहरदगा उपचुनाव में स्थानीयता, शिक्षित बेरोजगारों और झारखंडी जन का मुद्दा हो सकता है. आजसू, भाजपा, कांग्रेस और झामुमो डोमिसाइल विरोधी हैं. इसलिए जेडीपी डोमिसाइल आंदोलन के योद्धा व जेवीएम प्रत्याशी बंधु तिर्की का समर्थन करते हुए झारखंड विरोधी शक्तियों को परास्त करने का आह्वान करती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें