32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

मानगो: गोकुलनगर में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, शराब बिक्रेता फरार

जमशेदपुर: मानगो के गोकुलनगर में अवैध शराब के खिलाफ रविवार की रात आठ बजे महिलाओं ने मोरचा खोल दिया. दौ सौ की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आयी. सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे. इसके बाद मानगो पुलिस की मदद से गोकुलनगर में अधिकांश घरों में चेकिंग की गयी. जिनके यहां शराब […]

जमशेदपुर: मानगो के गोकुलनगर में अवैध शराब के खिलाफ रविवार की रात आठ बजे महिलाओं ने मोरचा खोल दिया. दौ सौ की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आयी. सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे.

इसके बाद मानगो पुलिस की मदद से गोकुलनगर में अधिकांश घरों में चेकिंग की गयी. जिनके यहां शराब बिक्री होती थी, वह सभी फरार हो गये. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के चेताया कि यदि दोबारा वहां शराब बेची जायेगी, तो किसी भी तरह की अप्रिय घटना का जिम्मेवार पुलिस होगी. वहीं भाजपा नेता विकास सिंह ने अवैध शराब को लेकर दुर्गापूजा बाद एसएसपी कार्याल का घेराव करने की चेतावनी दे डाली.

इस मौके पर कुंती महतो, अनिता गोराई, लक्ष्मी नायक, पूजा महतो, राजेश साव, प्यारेलाल साव, संतोष चौहान, विजय सोय, कृष्णा पदो, विजय ओझा समेत कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें