Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा

Viral Video: क्या आपने अब तक किसी हाथी और मगरमच्छ की लड़ाई देखी है. कहते हैं कि नदी किनारे मगरमच्छ के आगे हाथी भी बेचारा हो जाता है. लेकिन, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हाथी ने अपने बच्चे और एक महिला को बचाने के लिए खूंखार मगरमच्छ पर जबर्दस्त हमला बोल दिया. इसके बाद जो लड़ाई शुरू हुई, वह देखकर आप भी दंग रह जायेंगे. देखें वीडियो.

Viral Video: एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. जी हां, नदी किनारे मगरमच्छ और हाथी के बीच लड़ाई का ऐसा ऐक्शन-पैक्ट वीडियो आपने अब तक नहीं देखा होगा. नदी किनारे एक हाथी अपने बच्चे के साथ चल रहा है. उसके बच्चे के शरीर पर वह महिला प्यार से हाथ फेर रही है.

हाथी के बच्चे और महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

थोड़ी देर बाद हाथी के बच्चे के साथ महिला नदी के किनारे बैठी दिख रही है. अचानक नदी से एक मगरमच्छ आता है और हाथी के बच्चे और महिला पर झपट पड़ता है. महिला को दबोचने की कोशिश करता है. इसी बीच हाथी पूरी ताकत से मगरमच्छ पर टूट पड़ता है. सूंड और दोनों पैरों से खूंखार मगरमच्छ से दूर धकेल देता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपने बच्चे और महिला को बचाने के लिए क्रोधित हुए गजराज

इसके बाद अपनी सूंड से बार-बार उस पर हमला शुरू कर देता है. मगरमच्छ भी कहां मानने वाला था. उसने भी हाथी पर हमला बोला और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. मगरमच्छ गजराज की गर्दन तक पहुंच गया. हाथी की गर्दन के पास काटने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल हाथी ने उसे पूरी ताकत से पलटकर गिरा दिया.

इस वीडियो को paulvutv ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है.

मगरमच्छ को हाथी ने उछल-उछलकर मारा

इसके बाद हाथी ने अपनी सूंड से बार-बार मगरमच्छ पर हमला बोला. जमकर उसकी पिटाई की. मगरमच्छ इधर-उधर से हाथी को चोट पहुंचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हाथी ने उछल-उछलकर अपने पैरों से और फिर सूंड से उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: पानी में डूबे हिरन के बच्चे को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, पशुप्रेमी की सब कर रहे तारीफ

Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे

रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, दर्जनों घायल, बड़कागांव पुलिस छावनी में तब्दील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >