Brian Thompson shot: यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO ब्रायन थॉम्पसन को न्यूयॉर्क में गोली मारी गई, हालत गंभीर

Brian Thompson shot: अमेरिका की सबसे बड़ी हेल्थ बीमा कंपनियों में से एक यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ को गोली मार दी गई. जिनका गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है.

Brian Thompson shot: यूनाइटेड हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन थॉम्पसन को सुबह न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गोली मारी गई. थॉम्पसन को गोली सीने में लगी है. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार थॉम्पसन को गंभीर हालत में माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

अपराधियों की तलाश जारी

ब्रायन थॉम्पसन को गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस बंदूकधारियों की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने सीईओ को टारगेट कर हमला किया.

यूनाइटेड हेल्थकेयर के वार्षिक निवेशक सम्मेलन के दौरान हुआ हमला

पुलिस के अनुसार सीईओ थॉम्पसन पर हमला यूनाइटेड हेल्थकेयर के वार्षिक निवेशक सम्मेलन के दौरान हुआ. सम्मेलन की तैयारी के लिए सीईओ बहुत जल्द कार्यक्रम स्थल पहुंच गए थे.

Also Read: French Government in Crisis: फ्रांस में सरकार पर संकट, अविश्वास प्रस्ताव से बदल सकती है सियासी तस्वीर

ब्रायन थॉम्पसन 2021 में बने थे यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO

ब्रायन थॉम्पसन को अप्रैल 2021 में यूनाइटेड हेल्थकेयर का CEO नियुक्त किया गया था. यूनाइटेड हेल्थकेयर अमेरिका और विश्व स्तर पर 100000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है. यह यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप का हिस्सा है, जिसे फॉर्च्यून 500 में 5वें स्थान पर रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >