Dubai Floods: दुबई में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-स्टेशन बंद

Dubai Floods: संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बारिश इतनी तेज है कि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है.

Dubai Floods: दुबई की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है. सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में ड‍ूबी दिख रही हैं. एयरपोर्ट पर भी बारिश का पानी जमा हो गया है. जिससे कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

बारिश और बाढ़ की वजह से कई उड़ानें रद्द

दुबई में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया. एयरपोर्ट में भी पानी घुस गया है. इसके अलावा मेट्रो स्टेशन में भी बारिश का पानी भर गया है. जिससे ट्रेन सेवा को भी रोक दिया गया है.

मंगलवार को दुबई में भारी बारिश

मंगलवार को दुबई में भारी बारिश हुई. बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली भी चमकी. सोशल मीडिया में इस समय दुबई बाढ़ से जुड़ी कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोगों को भारी बारिश और जलभराव से परेशान देखा जा सकता है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. देश के कई इलाकों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

तंजानिया में बाढ़ के कारण 58 लोगों की मौत

तंजानिया में बाढ़ के कारण पिछले दो सप्ताह में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गयी. सरकार ने बताया कि तटीय इलाकों में बारिश से सबसे अधिक कहर ढाया और करीब 126,831 लोग प्रभावित हुये हैं. तंजानिया की योजना भविष्य से बाढ़ से बचने के लिये 14 बांध बनाने की है. पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में लोगों को भारी बारिश और बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. केन्या में बाढ़ के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. अवसंरचना को भी गहरा नुकसान हुआ है.

Also Read: ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका, इजराइल ने भी दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >