Terrorist Abu Saifullah: पाकिस्तान में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह, भारत में हुए तीन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

Terrorist Abu Saifullah: भारत में तीन बड़े हमलों का मास्टरमाइंड अबू सैफुल्लाह मारा गया है. उसे अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया. सैफुल्लाह 2006 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय पर हुए हमले में मुख्य साजिशकर्ता था. अबू सैफुल्लाह रजाउल्ला निजामनी के नाम से भी जाना जाता था. रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी.

Terrorist Abu Saifullah: लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रजाउल्ला निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह रविवार को दोपहर सिंध के मतली में अपने घर से निकला था. एक चौराहे के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी. अधिकारियों ने बताया कि निजामनी को पाकिस्तान सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी.

भारत में इन आतंकवादी हमलों में था शामिल

अबू सैफुल्लाह नागपुर में संघ मुख्यालय पर हमले की साजिश रचने के अलावा लश्कर का यह आतंकवादी 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए हमले और 2001 में रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल था.

कौन था अबू सैफुल्लाह?

अबू सैफुल्लाह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक टॉप कमांडर था. वह भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर का मॉड्यूल संभालता था और वहीं से भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशों को अंजाम देता था. भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने उसे मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल किया था.नेपाल में सक्रिय रहने के बाद कुछ दिनों से पाकिस्तान में छिप गया था. उसकी मौत को लश्कर-ए-तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >