PM Modi Xi Jinping Meeting : ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी, शी जिनपिंग ने कहा

PM Modi Xi Jinping Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उत्तरी चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के अवसर पर द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं.

PM Modi Xi Jinping Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात रविवार को हुई. पिछले 10 महीनों में दोनों नेताओं के बीच दूसरी मुलाकात है. बातचीत करीब 40 मिनट तक चली. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक में कहा कि मोदी से मिलकर खुशी हुई. विश्व बदलाव की ओर बढ़ रहा है. ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारत और चीन सबसे सभ्य देश हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, “पिछले साल कजान में हमारी बातचीत बहुत सफल रही, जिससे हमारे रिश्तों को सकारात्मक दिशा मिली. सीमा पर तनातनी खत्म होने के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बन गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे विशेष प्रतिनिधियों ने सीमा प्रबंधन के लिए एक समझौता किया है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच सीधे विमान सेवाएं भी फिर से शुरू की जा रही हैं. दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारी सहयोग से जुड़े हैं. यह पूरे मानवता के कल्याण का मार्ग भी खोलेगा. हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इससे पहले, दोनों नेताओं की मुलाकात रूस के कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी इस समय चीन में हैं और रविवार को उन्होंने तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक उत्तरी चीन के तियानजिन में रहेंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “चीन के तियानजिन में पहुंच गया हूं. SCO शिखर सम्मेलन में चर्चा और विभिन्न वैश्विक नेताओं से मिलने का इंतजार है.” व्यापार और टैरिफ से जुड़ी अमेरिकी नीतियों के कारण भारत-अमेरिका के रिश्तों में अचानक गिरावट आई है. ऐसे समय में भारत और चीन के नेताओं की यह मुलाकात खास महत्व रखती है.

यह भी पढ़ें : PM Modi Speaks With Zelensky : जेलेंस्की ने पीएम मोदी को घुमाया फोन, जानें क्या हुई बात

40 मिनट का समय रखा गया मुलाकात के लिए

प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के लिए 40 मिनट का समय रखा गया था. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन के बीच रिश्तों में नरमी दिखाई दे रही है. यह पीएम मोदी का सात साल बाद चीन दौरा है. पिछली मुलाकात ब्रिक्स 2024 सम्मेलन के दौरान रूस के कजान में हुई थी. मुलाकात के बाद चीन के रक्षा प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने कहा था, “वार्ता के दौरान 10-बिंदुओं पर सहमति बनी. दोनों पक्षों ने यह मान लिया कि सीमा प्रबंधन और नियंत्रण के उपायों का सामाधान कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से किया जाएगा.”

पीएम मोदी का चीन में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम जापान के दो दिवसीय दौरे के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके स्वागत के लिए एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चीनी कलाकारों ने सितार, संतूर और तबला जैसे भारतीय शास्त्रीय वाद्य यंत्र बजाए. इसके अलावा, कलाकारों के एक दल ने सुंदर भरतनाट्यम नृत्य भी पीएम के सामने प्रस्तुत किया. होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे और वे  ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >