कराची अटैक से तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगान बॉर्डर पर की घातक एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान ने कराची में हुए हमले के एक दिन बाद अफगान सीमा पर एयरस्ट्राइक की. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, पहले सेना ने सीमा से लगे इलाकों से आतंकियों को पीछे धकेला. इसके बाद उनके छिपने के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए गए.

पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने अफगान सीमा के पास एक ऑपरेशन चलाया. पहले जमीन पर ऑपरेशन किया गया, फिर आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किये गये. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, इस कार्रवाई में 29 अफगान लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह ऑपरेशन देशभर में हुए कई आतंकी हमलों के जवाब में शुरू किया गया. उनके मुताबिक, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों को निशाना बनाया.

अफगान तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों में कम से कम 36 आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 163 अन्य लोग घायल हुए हैं. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से इन आंकड़ों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कराची में हुआ था हमला

हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में रीजनल हेड क्वार्टर और पैरामिलिट्री रेंजर्स को निशाना बनाया था. यह खबर रविवार सुबह यानी 28 जून की सुबह आई. इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई थी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. सेना ने उसकी पहचान अफगान नागरिक के रूप में की है.

यह भी पढ़ें : कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत; घंटों चली मुठभेड़

शनिवार (27 जून) रात जारी एक बयान में जमात-उल-अहरार ने कराची हमले की जिम्मेदारी ली. यह संगठन पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) से अलग हुआ एक धड़ा माना जाता है. पहले भी कई बड़े आतंकी हमलों में इसका नाम सामने आ चुका है.

सीमा पर हुई झड़पों में सैकड़ों लोगों की गई जान

इस साल (2026) फरवरी से अब तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हुई झड़पों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. यह तनाव तब और बढ़ गया था, जब पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी. अप्रैल में चीन ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई थी. इसके बाद बीजिंग ने कहा था कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तनाव नहीं बढ़ाने और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर सहमति जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >