पाकिस्तान में अब कव्वाल पर दर्ज हो मुकदमा, ‘कैदी नंबर 804’ के लिए गाना गाने का लगा आरोप, कौन है यह शख्स?

Pakistan Lahore FIR registered against Qawwal: पाकिस्तान में अब इमरान खान को किसी भी तरह याद करना भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है. ताजा मामले में लाहौर में एक कव्वाल के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है. उसके ऊपर आरोप है कि उसने सरकार प्रायोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘कैदी नंबर 804’ नामक गीत गाया, जो इमरान खान से संबंधित है.

Pakistan Lahore FIR registered against Qawwal: पाकिस्तान में इमरान खान को जेल गए 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है. अगस्त 2023 में उन्हें अल कादिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के लिए 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. उनको सत्ता से बेदखल करने में वर्तमान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का सबसे बड़ा हाथ माना जाता है. हालांकि, इतने लंबे समय से जेल में रहने के बावजूद, अब तक मुनीर को इमरान खान का डर सता रहा है. इमरान खान से संबंधित किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पाकिस्तान का वर्तमान सत्ता प्रतिष्ठान तनिक भी हिचक नहीं दिखा रहा है. रविवार को लाहौर के शालीमार गार्डन्स में आयोजित एक सरकार प्रायोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘कैदी नंबर 804’ नामक गीत गाने पर पुलिस ने एक गायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. (Imran Khan Prisoner Number 804) इस मामले में एक आरोपी एक कव्वाल को बनाया गया है.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक कव्वाल पर कार्यक्रम को ‘राजनीतिक रंग’ देने का आरोप लगाया गया है. थाने में दर्ज की गई एफआईआर में शिकायतकर्ता और शालीमार गार्डन्स के प्रभारी ज़मीरुल हसन ने आरोप लगाया कि गायक फराज खान ने जानबूझकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का दुरुपयोग किया और लोगों को भड़काने की कोशिश की. यह गीत जेल में बंद पीटीआई संस्थापक इमरान खान से जुड़ा बताया जा रहा है. फराज खान ने कहा कि यह गीत एक विशेष राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है, जबकि यह कार्यक्रम वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी द्वारा आयोजित एक गैर-राजनीतिक संगीत और सांस्कृतिक संध्या थी.

शिकायतकर्ता का दावा- गीत से अशांति फैलेगी

शिकायत में कहा गया है कि गायक और उसके साथियों ने दर्शकों के कुछ लोगों की मांग पर पीटीआई नेता से जुड़े इस गीत को प्रस्तुत किया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी को यह ध्यान रखना चाहिए था कि कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला था और इसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी मौजूद थे. शिकायतकर्ता के अनुसार, यह विवादास्पद गीत अशांति या हिंसा भड़कने का खतरा पैदा कर सकता था. उन्होंने कहा कि आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.

जेल में इमरान खान मानसिक रूप से काफी हताश हैं

पाकिस्तान के चर्चित इस्लामिक स्कॉलर मोहम्मद अली मिर्जा ने दावा किया है कि अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मानसिक रूप से काफी हताश हैं. हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल ईशनिंदा मामले में उसी जेल में निरुद्ध रहे और बाद में जमानत पर रिहा हुए मिर्जा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि सितंबर 2023 से कैद इमरान खान पूरी तरह अलग-थलग नहीं हैं, बल्कि उन्हें दो अखबार और टीवी उपलब्ध है, जिससे वे बाहरी घटनाक्रम से जुड़े रहते हैं. 

उनके अनुसार, लंबे समय से जेल में रहने के चलते निराशा स्वाभाविक है और इमरान खान को कुल छह बैरक दिए गए हैं, जिनमें से पांच उनके निजी इस्तेमाल के लिए जबकि एक उनके अटेंडेंट के लिए है. इन खुलासों के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि जेल में पीटीआई प्रमुख को कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिस पर द एक्सप्रेस ट्रिब्यून समेत कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. 

खान और बुशरा बीबी के लिए समिति गठन की मांग

इससे पहले पीटीआई ने सीनेट चेयरमैन को पत्र लिखकर इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल में कथित एकांत कारावास और मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए संसदीय समिति गठित करने की मांग की थी, जबकि दिसंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र की यातना पर विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने भी उनकी हिरासत की परिस्थितियों को अमानवीय और अपमानजनक बताते हुए पाकिस्तान सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की थी. इमरान खान को हाल के दिनों में अपने परिजनों से भी मुलाकात की इजाजत नहीं मिल रही है. उन्हें कोर्ट से हर मंगलवार अपने वकील और बहनों से मुलाकात की इजाजत मिली है, लेकिन पाकिस्तान में अप्रत्यक्ष रूप से शासन कर रहा सैन्य प्रतिष्ठान इस पर लगातार बंदिशें लगा रहा है.

ये भी पढ़ें:-

कड़ाके की ठंड में जर्मनी की राजधानी में बिजली गुल, वामंपथी ग्रुप ‘वोल्केनो’ का दावा; हमने अंधेरे में डाले 45000 घर

जो मादुरो का संदेश, वही मेरा… ट्रंप की धमकी के बाद बोलीं वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति, US के सहयोग की जताई उम्मीद

UAE के जाते ही सऊदी अरब ने STC को खदेड़ा, हदरामौत और अल-महारा में लौटी यमन सरकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >