टैरिफ से मालामाल ट्रंप का 500,000,000,000 डॉलर वाला मेगा प्लान, अमेरिकी सेना का बजट बढ़ाने का है इरादा

Donald Trump $500 billion increase US Defense Spending 2027: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2027 के लिए रक्षा बजट को मौजूदा 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि सीनेटरों, सांसदों, मंत्रियों और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है.

Donald Trump $500 billion increase US Defense Spending 2027: अमेरिका की रक्षा नीति और सैन्य खर्च को लेकर एक बड़ा संकेत देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भविष्य के लिए सैन्य बजट में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. उनका कहना है कि बदले हुए वैश्विक हालात और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच अमेरिका को पहले से कहीं अधिक मजबूत सैन्य ढांचे की जरूरत है. बुधवार को स्थानीय समयानुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीनेटरों, सांसदों, मंत्रियों और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लंबी चर्चा के बाद उन्होंने 2027 के लिए रक्षा बजट को मौजूदा 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर करने का फैसला किया है. ट्रंप के मुताबिक, इस कदम से अमेरिका एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली “ड्रीम मिलिट्री” तैयार कर सकेगा, जो देश की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की. पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका को बड़ी अतिरिक्त आय हुई है. इसी वजह से अब देश न केवल अपने कर्ज को कम करने की स्थिति में है, बल्कि एक अभूतपूर्व सैन्य ताकत खड़ी करने और अमेरिका के मध्यम आय वर्ग के देशभक्त नागरिकों को आर्थिक लाभ देने में भी सक्षम हो गया है. ट्रुथ सोशल पर अपने संदेश में ट्रंप ने लिखा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वैश्विक माहौल को देखते हुए 2027 के लिए रक्षा बजट को 1 ट्रिलियन डॉलर तक सीमित रखना सही नहीं होगा. 

टैरिफ मिला तो हुए मालामाल

ट्रंप के अनुसार, 1.5 ट्रिलियन डॉलर का बजट अमेरिका को वह सैन्य क्षमता देगा, जिसकी वह लंबे समय से अपेक्षा करता रहा है और जो किसी भी विरोधी के खिलाफ देश को सुरक्षित रखेगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि टैरिफ से होने वाली भारी कमाई नहीं होती, तो वे बजट को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ही सीमित रखते. लेकिन टैरिफ से मिली अप्रत्याशित आय ने अमेरिका को यह अवसर दिया है कि वह सैन्य शक्ति को अभूतपूर्व स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ कर्ज घटाए और मध्यम आय वर्ग को सीधा आर्थिक लाभ भी दे सके.

शक्ति के माध्यम से शांति का दृष्टिकोण बढ़ाएगा अमेरिका

इससे पहले युद्ध विभाग के अंडर सेक्रेटरी (कॉम्प्ट्रोलर) द्वारा पेश की गई 2026 की बजट ब्रीफिंग में बताया गया था कि वित्त वर्ष 2026 का बजट ट्रंप के “शक्ति के माध्यम से शांति” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा. इसमें प्रतिरोधक क्षमता को फिर से मजबूत करना, उभरते खतरों के अनुरूप सैन्य क्षमताओं का विकास करना, योद्धा भावना को पुनर्जीवित करना और सेना में भरोसा बहाल करना प्रमुख लक्ष्य बताए गए थे. पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी सीनेट ने 2026 वित्त वर्ष के लिए रक्षा नीति और खर्च से जुड़ा 901 अरब अमेरिकी डॉलर का विधेयक पारित किया था. इस विधेयक में ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं के साथ-साथ अमेरिकी सैन्य शक्ति पर कांग्रेस की निगरानी बनाए रखने से जुड़े प्रावधान भी शामिल किए गए थे.

भविष्य में हो सकते हैं ढेर सारे सैन्य अभियान

अमेरिका अब सैन्य क्षमता में लगातार इजाफा कर रहा है. इसी संदर्भ में हाल के वर्षों में अमेरिका ने अपने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की है. 2021 में यह 721 अरब डॉलर था, जो 2025 में 900 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था. वहीं अब 2026 में वे इसमें 500,000,000,000 डॉलर का अतिरिक्त बजट बढ़ा रहा है. अमेरिका ने जिस हिसाब से ईरान पर हमले के बाद वेनेजुएला में राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया और फिर ग्रीनलैंड को लेने की धमकी दे रहा है, चीन के साथ सैन्य तनाव बढ़ा रहा, इससे आने वाले समय में सैन्य गतिविधियों के बढ़ने का ही इशारा मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें:-

बेला बनी मेरिनेरा, रूस का झंडा लगाकर 2 हफ्ते तक समंदर में भागी-छिपी, लेकिन अमेरिका ने धर दबोचा; बढ़ा तनाव

66 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से बाहर होगा US, ट्रंप का आदेश; अब वैश्विक सहयोग नहीं, UN सहित इन पर पड़ेगा असर

ग्रीनलैंड पर क्यों टिकी है ट्रंप की नजर, बर्फीली परत के नीचे छुपा है अकूत खजाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >