पाकिस्तान के हवाई हमले का बदला, अफगानिस्तान ने किया अटैक

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि गुरुवार रात से भारी संघर्ष शुरू हो गए हैं.

Afghanistan Pakistan Clashes: कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी. उस हमले में कई लोगों की जान चली गई थी. अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से इसका बदला लिया है. अफगानिस्तान पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि गुरुवार रात से दोनों के बीच भारी संघर्ष शुरू हो गए हैं.

पाक सेना की एयरस्ट्राइक के जवाब में हमला

अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नंगरहार और पक़्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के जवाब में की गई है. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और अब तक हताहतों की संख्या के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

70 आतंकबादी मार गिराने का पाक ने किया था दावा

इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हमले करने का दावा करते हुए कहा था कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए हैं. वहीं, अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि हमलों में कई आम नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चो की भी जान गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >