नेपाल में मतगणना शुरु : नेपाली कांग्रेस, सीपीएन- यूएमएल शुरुआती रुझान में आगे

काठमांडो: नेपाल में 601 सदस्यीय संविधान सभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज शुरु हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन..यूएमएल पार्टियां आगे चल रही हैं. संविधान सभा नेपाल का राजनीतिक संकट खत्म करने के लिए एक नया संविधान तैयार करेगी. चुनाव आयोग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है, […]
काठमांडो: नेपाल में 601 सदस्यीय संविधान सभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज शुरु हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन..यूएमएल पार्टियां आगे चल रही हैं. संविधान सभा नेपाल का राजनीतिक संकट खत्म करने के लिए एक नया संविधान तैयार करेगी.
चुनाव आयोग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है, ‘‘देश भर में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती शुरु हो गई है.’’ बयान के मुताबिक 240 निर्वाचन क्षेत्रों में 77 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना शुरु हो गई है.
मतगणना जारी है. दूर दराज के इलाकों से मतपेटियों को संबद्ध मुख्यालयों में लाया जा रहा है.
ताजा रुझान के मुताबिक मधेसी पाटिर्यों में मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम..डेमोक्रेटिक और तराई मधेस डेमोक्रेटिक पार्टी दो..दो सीटों पर आगे चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










