जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Published at :26 Oct 2013 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

तोक्यो : जापान में समुद्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आज 30 सेंटीमीटर उंची सुनामी आई. खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं. समुद्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं. […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान में समुद्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आज 30 सेंटीमीटर उंची सुनामी आई. खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं.

समुद्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं. लोगों को आगाह किया गया है कि वे तट से दूर रहें.

क्योदो के अनुसार संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों को तटीय क्षेत्र से हट जाने को कहा गया है. एजेंसी ने तोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से कहा कि विद्युत केंद्र में कोई असामन्यता नहीं पाई गई है.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर आया. यह मियागी में इशिनोमोकी के 327 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

ओफनातो नगर में तड़के 3 बजने के तुरंत बाद 20 सेंटीमीटर उंची सुनामी आई. उत्तर पूर्वी तट पर कई जगहों पर लहरों के टकराने की आशंका है जो 2011 में आई भयावह सुनामी से तबाह हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola