आईएसआईएस ने किया नयी मुद्रा शुरू करने का दावा, वीडियो जारी

वाशिंगटन : आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने सिक्के ढालकर अपनी मुद्रा शुरु करने का दावा किया है और साथ ही इसने अपने इस कदम को 11 सितंबर के बाद अमेरिका के लिए एक दूसरा झटका बताया है. यह दावा हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए किया गया है. वृत्तचित्र की तरह बनी वीडियो […]
वाशिंगटन : आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने सिक्के ढालकर अपनी मुद्रा शुरु करने का दावा किया है और साथ ही इसने अपने इस कदम को 11 सितंबर के बाद अमेरिका के लिए एक दूसरा झटका बताया है. यह दावा हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए किया गया है. वृत्तचित्र की तरह बनी वीडियो में चरमपंथी समूह ने अपनी नयी मुद्रा पेश करते हुए दावा किया कि उसने अपने सोने के सिक्के ढालना और उन्हें प्रसारित करना शुरू कर दिया है.
एसआईटीई खुफिया समूह के अनुसार, वीडियो में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने इस कदम को 11 सितंबर के हमलों के बाद अमेरिका और इसकी दासता वाली पूंजीवादी आर्थिक व्यवस्था के लिए दूसरा झटका बताया है. शनिवार को जारी खलीफा का उदय और स्वर्ण दीनार की वापसी नामक वीडियो में आईएसआईएस ने सोने, चांदी और तांबे के सिक्कों को गलाए जाते हुए दिखाया है. यरुशलम पोस्ट की खबर के अनुसार, आईएसआईएस की नई मुद्रा कई राशियों में सोने, चांदी और तांबे के सिक्कों के रुप में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




