तिब्बत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके

Updated at :12 Aug 2013 12:08 PM
विज्ञापन
तिब्बत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके

बीजिंग : तिब्बत के कुछ हिस्से आज सुबह भूकंप के दोहरे झटके से दहल गए. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में क्यूमडो प्रांत के जोगांग काउंटी और मारकम काउंटी के सीमावर्ती क्षेत्र में आज सुबह पांच बज कर 23 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. […]

विज्ञापन

बीजिंग : तिब्बत के कुछ हिस्से आज सुबह भूकंप के दोहरे झटके से दहल गए. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में क्यूमडो प्रांत के जोगांग काउंटी और मारकम काउंटी के सीमावर्ती क्षेत्र में आज सुबह पांच बज कर 23 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया.

भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में थे. इसके बाद आए दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.1 आंकी गयी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक भूकंप प्रभावित इस इलाके में जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

गौरतलब है कि पिछले महीने गांसु प्रांत में 5.6 और 5.9 तीव्रता के भूकंप आने से 95 लोगों की मौत हो गयी थी. इस साल की शुरुआत में सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता के भूकंप आने से 200 लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola