मत जाओ डीएम साहिबा! लंगूर ने पकड़ ली साड़ी

Viral Video : बागपत की डीएम अस्मित लाल और एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को पहचानते हों. वीडियो में देखें डीएम को देखकर लंगूर ने क्या किया.

Viral Video : संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) ने चार श्रम संहिताओं और अन्य नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल किया. इस हड़ताल के बीच का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो यूपी के बागपत का बताया जा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Ajit Singh Rathi @AjitSinghRathi नाम के यूजर ने शेयर किया. वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–डीएम साहिबा चलने लगी तो लंगूर ने साड़ी का पल्लू पकड़ लिया. ये वाकई एक दुर्लभ दृश्य था. बागपत की डीएम अस्मित लाल वैसे भी पशु प्रेमी है और वो पशुओं के लिए काम भी करती है. आज बह भारतीय किसान यूनियन के धरने पर ज्ञापन लेने गई, वहीं का ये सीन है. देखिये दिल को छू लेने वाला दृश्य.

वीडियो में नजर आ रहा है कि डीएम किसानों से मिलने गईं हैं. यहां एक लंगूर है. डीएम साहिबा उसे दुलार कर रहीं हैं. लंगूर को लोग मटरू कहकर बुला रहे हैं. जब डीएम उठाकर जाने लगतीं हैं तो लंगूर उनकी साड़ी पकड़कर रोकने की कोशिश करता है. इस बीच आवाज आती है जाने दे मटरू इन्हें. एक किसान कहता दिख रहा है कि आपको ये बहुत याद करेगा.

यह भी पढ़ें : ऐसी एंट्री देखी नहीं होगी! दुल्हन के डांस ने जीत लिया दूल्हे से लेकर मेहमानों तक का दिल

इस वायरल वीडियो पर अबतक 16 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं. 200 से ज्यादा लाइक्स भी वीडियो को मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >