Viral Video: बाघ और मेंढक की अद्भुत दोस्ती, टाइगर की पीठ पर फुदकते दिखे नन्हे दोस्त, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में एक बाघ और मेंढक की अद्भुत दोस्ती दिखाई पड़ रही है. इंटरनेट पर वीडियो तेजी से ट्रेंड किया है. इसे अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में जंगल का सबसे खूंखार शिकारी बाघ और कुछ छोटे-छोटे मेंढक अनोखी दोस्ती निभाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक बाघ पानी में बैठकर आराम कर रहा है. उसकी पीठ पर कई सारे मेंढक खेल रहे हैं. बाघ भी इससे ऐतराज नहीं जता रहा है. मेंढक का उछलना कूदना उसे भी काफी पसंद आ रहा है. उसकी पीठ में हल्की गुदगुदी हो रही है जिसे बाघ काफी इंजॉय कर रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पानी में बैठकर जंगल का राजा बाघ आराम कर रहा है. इसी समय कई सारे मेंढ़क उसकी पीठ पर सवारी करते नजर आ रहे हैं. बाघ की फिसलन भरी त्वचा से स्लिप कर मेंढक पानी में गिरते हैं और फिर उछल कर उसकी पीढ़ पर सवार हो जाते हैं. इस तरह से बाघ की पीठ पर खेलना मेंढकों को भी अच्छा अहसास करा रहा है.

सबको चौंका रही है मेंढक की निडरता!

बाघ की गिनती जंगल के सबसे खूंखार जानवरों में होती है. आमतौर पर ऐसे खतरनाक, ताकतवर और आक्रामक जानवर के पास कोई भी छोटा जीव जाने की हिम्मत नहीं दिखाता. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में मेंढक का निडर व्यवहार यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. मेंढक बेखौफ होकर बाघ की पीठ को गद्देदार सोफा समझकर उसपर खेल करता दिख रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. जबकि 78 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

Also Read: जान ले सकती थी यह लापरवाही, शख्स ने बातों-बातों में उठा लिया येलो बेली स्नेक, सच्चाई जानी तो उड़ गए होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >