लाल जोड़ा, हाथ में त्रिशूल… मां शेरावाली बनकर बैठी छोटी बच्ची अचानक डर गई, वीडियो वायरल

Navratri Viral Video: नवरात्रि पर मां दुर्गा के रूप में सजी नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल, मासूम एक्सप्रेशन और क्यूट अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.

Navratri Viral Video: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नन्ही बच्ची मां दुर्गा के रूप में सजी नजर आ रही है, जिसकी मासूमियत और क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है. उसे देखकर ऐसा लगता है मानो सच में मां दुर्गा ने बाल रूप में धरती पर अवतार लिया हो.

परफॉर्मेंस के दौरान हुआ मासूम पल

इस दिल छू लेने वाले वीडियो में बच्ची मंच पर मां दुर्गा का रूप धारण कर परफॉर्म कर रही है. उसके साथ एक छोटा बच्चा शेर के रूप में मौजूद है. परफॉर्मेंस के दौरान अचानक शेर बना बच्चा मजाक में आगे बढ़ता है, जिससे बच्ची घबरा जाती है और जोर से चिल्ला उठती है. यह पल इतना मासूम और वास्तविक है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे बेहद प्यारा और भावुक बता रहे हैं. बच्ची के चेहरे के मासूम एक्सप्रेशन और उसकी सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो देखने वाले यूजर्स उसकी क्यूटनेस और भोलेपन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे नवरात्रि की सबसे प्यारी झलक बता रहे हैं, जो दिल को छू जाती है.

मां दुर्गा के रूप में सजी नन्ही बच्ची

वीडियो में बच्ची लाल रंग के लहंगा-चुन्नी में सजी हुई है. उसने पारंपरिक गहने पहने हैं और सिर पर मुकुट भी धारण किया हुआ है, जो उसके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है. उसकी यह साज-सज्जा उसे सचमुच ‘नन्ही मां दुर्गा’ का रूप दे रही है.

सोशल मीडिया पर मिल रहा भरपूर प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jan__vi___7355 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग पसंद कर चुके हैं. लोग कमेंट्स में बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे और इसे नवरात्रि की सबसे खूबसूरत झलक बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >