Viral Video : वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री ने सॉस के पैकेट को लेकर शिकायत की. वीडियो में वह दिखा रहा है कि सॉस के पैकेट 2–3 साल पुराने और एक्सपायर हैं. जब उसने इस पर सवाल उठाया तो आरपीएफ ने कहा कि बात को ज्यादा न बढ़ाएं. वहीं टीटीई भी इस मामले में कुछ साफ जवाब नहीं दे पाया. यह वीडियो एक्स पर Nehr_who? (@Nher_who) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में लिखा गया कि जब लोग प्रीमियम किराया दे रहे हैं, तो उन्हें एक्सपायर्ड सामान क्यों दिया जा रहा है. इससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है. देखें वीडियो.
जब इस संबंध में ग्रोक से सवाल किया गया तो उसने बताया कि यह वीडियो अगस्त 2025 का है. अब फिर से यह वायरल हो रहा है. IRCTC ने उस समय ही कहा था कि मामले में जरूरी कार्रवाई कर दी गई है.
यह भी पढ़ें : शादी के स्टेज से उतरकर दूल्हा-दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो
क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में
वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के अंदर एक शख्स जोर-जोर से चिल्ला रहा है. उसके एक हाथ में सॉस का पैकेट है जबकि दूसरे हाथ में मोबाइल है. वह मोबाइल से वह पूरे मामले की रिकॉर्डिंग कर रहा है. वह कह रहा है कि यह पैकेट 2 से 3 साल पुराना है. ऐसी लापरवाही कैसे? इससे यात्रियों की जान जा सकती है. इतना एक्सपायरी कैसे दिया. एक या दो दिन एक्सपायरी हो सकता है. इतना पुराना कैसे स्टॉक
