पोहे की ऐसी पैकेजिंग, वीडियो देखकर खाना छोड़ देंगे

Viral Video : फर्श पर बिना दस्ताने पहने पोहा पैक करते हुए एक शख्स नजर आया. यदि आप पोहा खाने के शौकीन हैं तो ये वीडियो देखकर शायद आपका मन बदल जाएगा. देखें आखिर क्या है वीडियो में ऐसा.

Viral Video : पोहे की पैकेजिंग फैक्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वीडियो में दिख रहा है कि जो पोहा बाहर से साफ-सुथरा और प्रीमियम पैक में नजर आता है, उसकी पैकिंग के दौरान जरूरी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा. स्वच्छता के बुनियादी नियम भी फॉलो होते नहीं दिख रहे हैं. यह देखकर लोग हैरान रह गए और सवाल उठाने लगे कि आखिर ऐसे छोटे यूनिट्स में फूड सेफ्टी की जांच कितनी सख्ती से होती है. अब लोग खाने की चीजें खरीदते समय ज्यादा सतर्क रहने की बात कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वीडियो की शुरुआत एक गोदाम जैसी जगह से होती है. पीछे बड़ी-बड़ी सफेद बोरियां रखी हैं और फर्श पर पोहे का बड़ा ढेर फैला हुआ दिखता है. हैरानी की बात ये है कि दो लोग उसी पोहे पर बैठे उसे हरे रंग के प्लास्टिक पैकेटों में भरते नजर आते हैं. वीडियो में एक व्यक्ति हल्के रंग की टी-शर्ट पहनकर जमीन पर फैले पोहे के ढेर पर पालथी मारकर बैठा है. वह बिना दस्ताने अपने हाथों से पोहा उठाकर खाली पैकेटों में भर रहा है. उसके पास नीली शर्ट पहने दूसरा व्यक्ति छोटी सी सीलिंग मशीन के पास बैठा है और पैकेट सील कर रहा है. आसपास हरे रंग के भरे हुए कई पैकेटों का ढेर लगा दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें : शादी के स्टेज से उतरकर दूल्हा-दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो

पोहा किसी ट्रे या साफ चादर पर नहीं रखा गया है, बल्कि सीधे फर्श पर फैला हुआ है. काम करते समय उनके कपड़ों से छोटे-छोटे पोहे भी चिपकते नजर आते हैं. वीडियो में नीली शर्ट पहने व्यक्ति हर खुले पैकेट को सामने रखी सीलिंग मशीन में डालकर ऊपर से बंद करता है. पास में एक वजन मशीन भी दिख रही है, शायद पैकेट का वजन जांचने के लिए यह हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >