Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बात ही बात में रेत पर पड़े एक सांप को अपने हाथों में उठाता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन, इस शख्स को शायद पता नहीं था कि यह छोटी-सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी. क्योंकि रेत पर जो सांप शांत पड़ा था वो कोई मामूली सांप नहीं बल्कि दुनिया के चंद सबसे जहरीले समुद्री सांपों में से एक येलो बेली स्नेक था. जो बेहद जहरीला होने के साथ-साथ काफी आक्रामक भी होता है.
बात-बात में शख्स ने हाथ में उठा लिया सांप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि समुद्र की रेत पर एक येलो बेली स्नेक निर्जीव की तरह पड़ा हुआ था. एक शख्स ने बात-बात में उस खतरनाक सांप को अपने हाथों में उठा लिया. इसके बाद उसने सांप को अपने हथेली पर लपेटकर उसके मुंह से अपनी उंगलियों से पकड़ लिया. यह काफी जोखिम भरा था. शख्स सांप को हाथ में लपेटे केबिन की तरफ बढ़ा. इसके बाद जब इंटरनेट पर उस सांप की जानकारी देखी तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
काफी खतरनाक और जहरीला होता है येलो बेली स्नेक
उस शख्स ने जब येलो बेली स्नेक का डिटेल इंटरनेट पर खंगाला तो उसके होश उड़ गए, जिसे वो मामली समुद्री सांप समझ रहा था वो काफी जहरीला और बेहद आक्रामक येलो बेली स्नेक था. यह बेहद जहरीला समुद्री सांप माना जाता है. आमतौर पर यह समुद्र में पाया जाता है, लेकिन कभी-कभी लहरों के साथ किनारे तक आ जाता है. इसकी खास पहचान इसका पीले रंग का पेट और काले रंग की पीठ होती है. देखने में यह भले ही शांत और कमजोर लगे, लेकिन इसका जहर कुछ ही मिनटों में इंसान की जान ले सकता है.
वायरल हो रहा वीडियो
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर इसे @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 6 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा- एक गलत कदम और यह पल भर में एक बुरे सपने में बदल जाएगा. एक और यूजर ने लिखा- यह एक जोखिम भरा नुस्खा है जो बेहद दर्दनाक परिणाम पैदा कर सकता है.
