Viral Video: पेड़ में फंसकर छटपटा रहा था उल्लू, मसीहा बनकर शख्स ने बचाई जान, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स पेड़ की टहनी में फंसे एक उल्लू को बचाता नजर आ रहा है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. लोग इस साहसी शख्स की काफी प्रशंसा कर रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक उल्लू पेड़ की पतली टहनियों में फंसकर बुरी तरह छटपटा रहा है. उसका एक पंख टहनियों में ऐसा उलझ गया है जिससे वो उड़ नहीं पा रहा है. वो जितना उससे आजाद होने की कोशिश करता उतनी ही उलझता जा रहा था. जंगल में होने के कारण लोग भी वहां काफी कम थे ऐसे में उसके बचने की संभावना भी कम थी. लेकिन इसी समय एक शख्स ने महीसा की तरह आकर उल्लू की जान बचा ली. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 1.51 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देख लिया है.

मसीहा की तरह शख्स ने बचाई उल्लू की जान

वीडियो में दिख रहा है कि उल्लू को पेड़ में फंसकर छटपटाते देख एक शख्स बड़ी सावधानी से उसे बचाने आगे बढ़ा. शख्स के हाथ में एक जाल भी दिखाई दे रहा है. उसने पहले उल्लू के शरीर को जाल से सहारा दिया, इसके बाद दूसरे हाथ से एक डंडे के सहारे उस टहनी का काट दिया जिसमें उल्लू फंसा हुआ था. टहनी के कटने ही उल्लू जाल में गिरा. फिर उस शख्स ने उल्लू के पंखों में लिपटी पतली टहनी को भी हटा दिया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. कई लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स उल्लू को बचाने वाले शख्स के हिम्मत की भी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 1.51 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शख्स को रियल हीरो बता रहे हैं. कई अन्य यूजर्स ने भी इस शख्स की काफी तारीफ की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >