केंद्रीय सुरक्षा बल ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया : अरूप विश्वास

Updated at : 20 May 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षा बल ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया : अरूप विश्वास

कोलकाता : राज्य के युवा कल्याण व खेल मंत्री अरूप विश्वास ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया. श्री विश्वास रविवार को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर मल्टीपर्पज स्कूल में मतदान करने के बाद संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि ममता […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य के युवा कल्याण व खेल मंत्री अरूप विश्वास ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया. श्री विश्वास रविवार को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर मल्टीपर्पज स्कूल में मतदान करने के बाद संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि ममता बनर्जी पहले से ही कह रही हैं कि राज्य की 42 में से 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत हासिल करेगी.

इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है, जो तृणमूल के पक्ष में मतदान करनेवालों की धमकी दी गयी. उनके साथ मारपीट की गयी.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में 23 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन भाजपा को रसगुल्ला मिलेगा. जादवपुर लोकसभा सीट पर मिमी चक्रवर्ती रिकार्ड वोट से जीतेंगी और पुराने सभी रिकार्ड टूट जायेंगे. दक्षिण कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola