कोरोनावायरस : भारत में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, दस दिनों में दोगुने हो रहे मरीज
भारत में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं... 30 जनवरी को केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामलला सामने आया था. इसके बाद देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि 7500 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.
