Uttarkashi Tunnel Rescue: आसान नहीं था उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बताया

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू को लेकर कहा है कि यह अपने आप में एक अलग ऑपरेशन था क्योंकि मजदूर फंस गए थे इसलिए हमें उन्हें बचाना था. सिंह ने कहा कि वहां पहुंचने के लिए अलग-अलग विकल्प थे, कुछ का इस्तेमाल किया गया.

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों का रेस्क्यू हो गया है. 17 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चट्टानों का सीना चीरकर मजदूरों के बचा लिया गया. लेकिन उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन इतना आसान नहीं था. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी माना है कि मजदूरों का रेस्क्यू इतना आसान नहीं था. ऑगर मशीन से लेकर रैट माइनिंग तक जिस तरह मिशन को अंजाम दिया गया वो अपने आप में उत्कृष्ट है.  

अपने आप में एक अलग ऑपरेशन- वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू को लेकर कहा है कि यह अपने आप में एक अलग ऑपरेशन था क्योंकि मजदूर फंस गए थे इसलिए हमें उन्हें बचाना था. सिंह ने कहा कि वहां पहुंचने के लिए अलग-अलग विकल्प थे, कुछ का इस्तेमाल किया गया. इस रेस्क्यू की सबसे खास बात यह थी कि इसका पूरा मार्गदर्शन पीएम मोदी ने किया. इसने संस्थानों, एजेंसियों और वहां काम करने वाले लोगों को प्रेरित किया और समन्वय में मदद की.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन का काम पूरा हो गया है. 17 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मजदूरों को सुरंग से निकाल लिया गया है. अब सवाल है कि क्या सुरंग का काम होगा या इसे रोक दिया जाएगा. वहीं, इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का कहना है कि सुरंग का काम जारी रहेगा. सुरंग के काम को बीच में छोड़कर नहीं हटा जा सकता है. बीके सिंह ने कहा कि सुरंग पर काम जारी रहेगा.

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से बुधवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया जहां उनका गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.  भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए सभी 41 श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश लाया गया है. सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें सिलक्यारा से 30 किलोमीटर दूर स्थित चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था.

Also Read: मिशन सिलक्यारा टनल पूरा, सभी 41 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, देखें भावुक कर देने वाली तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >