coronavirus : कोविड 19 के कारण स्पेन में एक फुटबॉल कोच की मौत

स्पेन के मालागा में कोविड 19 संक्रमण के कारण एक 21 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई. स्पेनिश लीग सेकंड डिवीजन टीम एटलेटिको पोर्टाडा अल्टा की युवा टीम के कोच फ्रांसिस्को गार्शिया को कोविड 19 के लक्षण मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मैड्रिड : स्पेन के मालागा में कोविड 19 संक्रमण के कारण एक 21 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई. स्पेनिश लीग सेकंड डिवीजन टीम एटलेटिको पोर्टाडा अल्टा की युवा टीम के कोच फ्रांसिस्को गार्शिया को कोविड 19 के लक्षण मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वह ल्यूकेमिया से भी पीड़ित था. क्लब ने कहा, हम अपने कोच फ्रांसिस्को गार्शिया के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. हम तुम्हारे बिना कैसे खेलेंगे फ्रांसिस्को, लेकिन हम तुम्हारे लिये खेलेंगे. ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे. स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के 9000 मामले सामने आ चुके हैं और 300 लोग मारे गए हैं.

वहीं एक खबर स्विट्जरलैंड से आयी थी जिसमें स्विट्जरलैंड फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. स्विस महासंघ ने कहा कि 70 साल के डोमिनिक ब्लांक को रविवार को सुबह परीक्षण का नतीजा मिला और उन्होंने खुद को घर में पृथक कर लिया है.

ब्लांक ने महासंघ द्वारा जारी एक बयान में कहा, मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं, बस मुझे फ्लू के कुछ लक्षण हैं. गले में दर्द और हल्की खांसी के बाद उनका परीक्षण कराया गया. महासंघ ने कहा कि बर्न में स्विस सॉकर के मुख्यालय को बंद कर दिया गया है और हाल में उनसे संपर्क में आने वाले स्टाफ को भी चिकित्सीय सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >