Viral Video: भारत को ऐसे ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, बंदे ने कार को ही बना डाला गन्ने के जूस का ठेला, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कार को गन्ने के रस का ठेला बना दिया गया है. खास बात यह है कि कार की मशीनरी से जनरेटर चलाया जा रहा है, जिससे गन्ना रस निकालने वाली मशीन को बिजली मिल रही है. इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हो गए.

Viral Video: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. मानसून अभी दूर है, लेकिन सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है. ऐसे मौसम में न तो कुछ खाने का मन करता है और न ही बाहर निकलने का. इस चिलचिलाती गर्मी में अगर कुछ राहत देता है, तो वह है आम, तरबूज और खासतौर पर गन्ने का ठंडा-ठंडा रस. रास्ते में कहीं गन्ने के जूस का ठेला दिख जाए, तो लोग रुककर तसल्ली से एक गिलास जूस पी ही लेते हैं.

गर्मिओं में अक्सर हमारे मोहल्लों और गलियों में गन्ने के जूस वाले ठेले भी नजर आने लगते हैं. कई लोग अपने तरीके से गन्ने का जूस बेचने के लिए अलग-अलग जुगाड़ भी अपनाते हैं. अब इन भाई साहब को ही देख लीजिए, इन्होंने अपनी कार में ही जूस निकालने की मशीन फिट कर ली है और उसी से गन्ने का जूस बेच रहे हैं.

अजीबोगरीब है यह गन्ने के जूस का ठेला 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरानी कार को अनोखे अंदाज में जूस बेचने के लिए तैयार किया गया है. कार के इंजन और ड्राइविंग सिस्टम का उपयोग गन्ने का रस निकालने वाली मशीन को चलाने के लिए किया गया है. कार के दरवाजे हटा दिए गए हैं. पीछे का हिस्सा भी हटाया गया है और उसमें गन्ने का रस निकालने वाली मशीन को फिट किया गया है, जबकि सामने की ओर एक जनरेटर फिट किया गया है. हालांकि कार देखने में बिल्कुल कबाड़ लगती है, लेकिन यह लोगों के घर-घर जाकर ठंडे गन्ने का जूस पहुंचा रही है.

यह भी देखें: Viral Video: सीमेंट-बालू की जगह ठेकेदार ने AI से बना दी पक्की सड़क, इंजीनियर को बेवकूफ बनाकर पास कराया बिल!

देखें वीडियो 

Viral Video: लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते इसे चार मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों ने इस गन्ने के जूस के इस टेक्नीकली ठेले को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में मीम्स और मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा है, ‘यह इंडिया है और यहां कुछ भी संभव है’. दूसरा यूजर लिखता है, ‘यह टेक्नोलॉजी नहीं देसी जुगाड़ है’. तीसरा यूजर लिखता है, ‘इसे कहते हैं असली इंजीनियर’. चौथा यूजर लिखता है, ‘बड़ा गिलास 20 रुपये यह वाला मस्त है’.

यह भी देखें: Viral Video: मात्र 180 मीटर के सफर के लिए दीदी ने बुला लिया OLA, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

यह भी देखें: Viral Video: अब इंसान नहीं ड्रोन करेंगे ट्रेनों की सफाई, एक-एक कोना दिखेगा चकाचक, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >