Sanchar Saathi App पर सरकार ने बदला फैसला, मोबाइल में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा ऐप

Sanchar Saathi App: सरकार ने संचार साथी ऐप को स्मार्टफोन में अनिवार्य इंस्टॉल करने का आदेश वापस लिया, स्वैच्छिक डाउनलोड में रिकॉर्ड वृद्धि

Sanchar Saathi App: स्मार्टफोन में पहले से साइबर सुरक्षा ऐप‘ संचार साथी’ लगाने की अनिवार्यता को सरकार ने अचानक वापस ले लिया है. महज कुछ ही दिनों में ऐप की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि दूरसंचार विभाग ने इसे स्वैच्छिक डाउनलोड पर ही छोड़ने का फैसला किया.

आदेश वापस लेने की वजह

दूरसंचार विभाग ने बताया कि केवल एक दिन में ही छह लाख से अधिक लोगों ने ऐप डाउनलोड के लिए पंजीकरण कराया. यह संख्या सामान्य से दस गुना अधिक है. विभाग का कहना है कि जब नागरिक खुद ही तेजी से ऐप अपना रहे हैं, तो मोबाइल कंपनियों पर इसे पहले से इंस्टॉल करने का दबाव डालने की जरूरत नहीं रही.

विवाद और आलोचना

28 नवंबर को जारी आदेश के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा था. उनका आरोप था कि यह ऐप कॉल सुनने और संदेशों की निगरानी करने में सक्षम है, जिससे निजता पर खतरा मंडरा सकता है. इसी विवाद ने मामले को और गरमा दिया.

लोकप्रियता ने बदला फैसला

सरकार का कहना है कि आदेश का मकसद केवल जागरूकता बढ़ाना था. लेकिन जब लोगों ने खुद ही ऐप अपनाना शुरू कर दिया और डाउनलोड में रिकॉर्ड वृद्धि हुई, तो इसे अनिवार्य करने की आवश्यकता नहीं रही.

आगे की राह

अब संचार साथी ऐप पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा. नागरिक चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन नये हैंडसेट में यह पहले से मौजूद नहीं होगा. सरकार का दावा है कि ऐप की बढ़ती लोकप्रियता ही उसकी सफलता का प्रमाण है.

राजनीति के बीच संचार साथी ऐप की सुनामी! 1 दिन में 10 गुना डाउनलोड

Sanchar Saathi ऐप पर Apple की दो टूक, कहा- iPhone यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता नहीं

Sanchar Saathi App पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए हर वो जरूरी बात, जो जानना चाहते हैं आप

Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका

Sanchar Saathi App: आपके फोन में कौन-कौन सी परमिशन मांगता है संचार साथी? देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >