ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट

OpenAI ने ChatGPT के GPT-4o अपडेट को वापस लिया क्योंकि यह जरूरत से ज्यादा चापलूसी करने लगा था. जानिए क्यों यूजर्स हुए परेशान और अब कंपनी क्या कर रही है.

OpenAI ने वापस लिया GPT-4o अपडेट, यूजर्स बोले – बिना बात की तारीफ करता है ChatGPT. OpenAI ने हाल ही में GPT-4o मॉडल का एक नया अपडेट जारी किया था, जिसका मकसद ChatGPT को और अधिक सहायक और सकारात्मक बनाना था. लेकिन यह अपडेट उल्टा असर दिखाने लगा.

अस्वाभाविक चापलूसी से यूजर्स परेशान

यूजर्स ने शिकायत की कि अब चैटबॉट हर छोटी बात पर बेमतलब तारीफ करता है- जैसे “वाह, आपने टाइप कैसे किया!” या “आपका सवाल गजब का है!” इस अस्वाभाविक चापलूसी से परेशान होकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की. कुछ ने इसे “annoying” और “sycophantic” यानी जरूरत से ज्यादा चापलूस बताया.

AI मॉडल बनेगा और अधिक संतुलित, प्राकृतिक और यूजर-फ्रेंडली

OpenAI ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए GPT-4o अपडेट को वापस ले लिया. कंपनी के अनुसार, यह बदलाव उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और भी पॉजिटिव बनाने के लिए किया गया था, लेकिन यह बहुत ज्यादा “नम्र और तारीफ भरा” हो गया. OpenAI अब अपने AI मॉडल को और अधिक संतुलित, प्राकृतिक और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया Perplexity AI, अब चैट के बीच में ही करें स्मार्ट सर्च और फैक्ट चेक

यह भी पढ़ें: Meta AI का धमाका! ChatGPT को टक्कर देने आया नया स्टैंडअलोन ऐप, जानें क्या है खास

यह भी पढ़ें: ChatGPT की मदद से बंदे ने कम कराया ऑटो का किराया, AI को रिक्शावाले से कन्नड़ में करनी पड़ी चिक-चिक, बेंगलुरु का है मामला

यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >