पीएम मोदी ने सबसे पहले पहना ‘Sarvam Kaze’, जानिए क्या है ये देसी Meta Ray-Ban का टक्कर वाला गैजेट

भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI ने हाल ही में India AI Impact Summit में अपने पहले Sarvam Kaze AI स्मार्टग्लासेस को पेश किया है. कंपनी के फाउंडर प्रत्युष कुमार ने बताया कि इस खास डिवाइस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आजमा चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में एक नए AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस ‘Sarvam Kaze’ को ट्राई करने वाले पहले शख्स बन गए. ये हम नहीं, बल्कि Sarvam AI के फाउंडर प्रत्युष कुमार ने खुद कहा है. ये स्टाइलिश चश्मा अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन देसी AI स्टार्टअप ने इसे दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit में पहली बार दिखाया.

16 फरवरी की शाम पीएम मोदी ने भारत मंडपम में India AI Expo का उद्घाटन किया था. इसी दौरान वो इस नई टेक्नोलॉजी को करीब से देखते और इस्तेमाल करते नजर आए. कंपनी की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी काले रंग का ये स्मार्ट चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसके खास फीचर्स को भी टेस्ट किया है.

मेड इन इंडिया AI ग्लास

प्रत्युष कुमार ने बताया कि Sarvam Kaze स्मार्टग्लासेस पूरी तरह भारत में डिजाइन और तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला बड़ा कदम है, जिसके जरिए वो अपनी AI टेक्नोलॉजी को सीधे लोगों तक अपने डिवाइस के जरिए पहुंचाना चाहते हैं. खास बात ये है कि Kaze को भारत में बना पहला AI हार्डवेयर भी बताया जा रहा है.

Sarvam Kaze आखिर करता क्या है?

Sarvam के मुताबिक, ये स्मार्टग्लासेस AI को सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उसे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

प्रत्युष कुमार के मुताबिक Sarvam Kaze स्क्रीन से इंटेलिजेंस को निकालकर असली दुनिया में ले आता है. ये आपकी बातें सुनता है, समझता है, जवाब देता है और जो आप देख रहे होते हैं उसे कैप्चर भी कर सकता है. इतना ही नहीं, आप Sarvam प्लेटफॉर्म की मदद से इसके लिए अपने हिसाब से कस्टम एक्सपीरियंस भी बना सकते हैं.

कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टग्लासेस उनके अपने इन-हाउस AI मॉडल्स पर चलेंगे. वहीं प्रत्युष कुमार ने कंफर्म किया है कि Sarvam Kaze को मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा.

Sarvam Edge AI मॉडल भी हुआ लॉन्च 

Sarvam Kaze के डेब्यू से पहले ही कंपनी ने अपना Sarvam Edge AI मॉडल भी लॉन्च कर दिया था. आसान शब्दों में समझें तो ये ऐसा AI है जो सीधे आपके डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप या दूसरे गैजेट पर ही चलता है. यानी हर बार क्लाउड सर्वर पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका फायदा ये है कि आपको जवाब पहले से ज्यादा तेजी से मिलते हैं, आपकी प्राइवेसी भी बेहतर रहती है और सबसे बड़ी बात यह है कि इंटरनेट न होने पर भी आप AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >