अगले 5 साल में फेसबुक बन जाएगा वीडियो साइट: जुकरबर्ग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2014 3:50 PM

विज्ञापन

न्‍यूयार्क: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि आने वाले पांच सालों में फेसबुक का ज्‍यादातर हिस्‍सा वीडियो साइट की तरह हो जाएगा. जुकरबर्ग ने गुरुवार को कैलि‍फोर्निया में एक सामुदायिक टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए उनके सवालों का उत्‍तर दिया. इस दौरान लोगों ने जुकरबर्ग से अलग-अलग मुद्दों पर बात […]

विज्ञापन

न्‍यूयार्क: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि आने वाले पांच सालों में फेसबुक का ज्‍यादातर हिस्‍सा वीडियो साइट की तरह हो जाएगा. जुकरबर्ग ने गुरुवार को कैलि‍फोर्निया में एक सामुदायिक टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए उनके सवालों का उत्‍तर दिया. इस दौरान लोगों ने जुकरबर्ग से अलग-अलग मुद्दों पर बात की.

जुकरबर्ग ने फेसबुक मैसेंजर के लांच को लेकर पूछे गए सबसे लोकप्रिय सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फेसबुक का यह एप्‍प यक बेहतरीन चीज है जिससे लागों को अपने दोस्‍तों से बडी जल्‍दी प्रतिक्रिया मिल सकती है. यह बेहतर और फास्‍ट मैसेजिंगके लिए काफी मददगार है.

सवाल जवाब में एक उपभोक्‍ता ने उनसे पूछा कि ‘आप हर रोज एक ही तरह के टी-शर्ट और हुडिज क्‍यों पहनते हैं? इसपर जुकरबर्ग ने कहा कि उनके पास एक ही तरह की कई टी-शर्ट हैं. उन्‍होंने कहा कि ‘मैं इन चीजों पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देता हूं. अगर इन्‍हीं सब चीजों पर मैं गौर करता रहा तो अपना काम नहीं कर पाउंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola