एप्पल का नया आइपैड भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

एप्पल का नया आइपैड (2019) की बिक्री भारत में शुरू हो गयी है. यह डिवाइस बीते वर्ष बाजार में पेश किये गये 2018 आइपैड मॉडल की जगह लेगा. यह दो वेरिएंट वाईफाई और वाईफाई + सेल्युलर में उपलब्ध है. भारतीय बाजार में 32जीबी वाले वाईफाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये और 128 जीबी की […]

एप्पल का नया आइपैड (2019) की बिक्री भारत में शुरू हो गयी है. यह डिवाइस बीते वर्ष बाजार में पेश किये गये 2018 आइपैड मॉडल की जगह लेगा. यह दो वेरिएंट वाईफाई और वाईफाई + सेल्युलर में उपलब्ध है. भारतीय बाजार में 32जीबी वाले वाईफाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये और 128 जीबी की कीमत 37,900 रुपये है.
32 जीबी वाले वाईफाई + सेल्युलर मॉडल की शुरुआती कीमत 40,990 रुपये और 128 जीबी वाले वाईफाई + सेल्युलर मॉडल की कीमत 48,900 रुपये है. 10.2 इंच का रेटिना डिसप्ले वाला यह डिवाइस आइपैडओएस और ए10 फ्यूजन एसओसी पर चलता है. इसमें अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 802.11एसी और ब्लूटूथ वर्जन 4.0दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >