23 करोड़ ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क पर, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज बढ़त

Jio 5G Leader: जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर, 23 करोड़ ग्राहक जुड़े, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज बढ़त

Jio 5G Leader: भारत की टेलीकॉम दुनिया में 5G की जंग अब साफ हो चुकी है. जियो ने सबसे तेजी से ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है और देश का सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बन गया है.

23 करोड़ यूजर जियो के साथ (Jio 5G Leader)

CLSA की ताजा रिपोर्ट बताती है कि जियो ने अब तक 23 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपने 5G नेटवर्क पर शिफ्ट कर लिया है. कंपनी के कुल 50 करोड़ मोबाइल यूजर्स में से लगभग आधे अब 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह आंकड़ा किसी भी भारतीय ऑपरेटर से कहीं आगे है और जियो को इस दौड़ का निर्विवाद लीडर बना देता है.

जियो-एयरटेल का दबदबा, 81% मार्केट शेयर

जियो और एयरटेल मिलकर देश में 40 करोड़ से ज्यादा 5G यूजर जोड़ चुके हैं. दोनों कंपनियों की संयुक्त राजस्व हिस्सेदारी अब 81% तक पहुंच गई है. यानी भारत के मोबाइल डेटा बाजार की लगभग पूरी वृद्धि इन्हीं दो दिग्गजों के खाते में जा रही है. इसमें भी जियो की पकड़ सबसे मजबूत है.

91% स्मार्टफोन अब 5G

देशभर में 5G स्मार्टफोन की लोकप्रियता रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक अब 91% स्मार्टफोन यूजर 5G डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि जियो और एयरटेल को इतनी तेजी से नये ग्राहक मिल रहे हैं और नेटवर्क विस्तार को और मजबूती मिल रही है.

होम इंटरनेट में भी जियो का जलवा

जियो ने घरों में इंटरनेट पहुंचाने के मामले में भी बाजी मार ली है. कंपनी के पास 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं, जिनमें से 95 लाख अब जियोएयरफाइबर यानी 5G FWA (Fixed Wireless Access) पर चल रहे हैं. जियो का लक्ष्य है कि जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर मिलाकर 10 करोड़ घरों तक पहुंच बनायी जाए. भारत के करीब 30 करोड़ घरों में से फिलहाल केवल 4.5 करोड़ में ही वायर्ड ब्रॉडबैंड है. ऐसे में जियो के पास इस सेगमेंट में बहुत अधिक संभावनाएं हैं.

Jio vs Airtel vs Vi: किसका 3599 रुपये वाला प्लान है बेस्ट डील?

2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >