Apple App Store Rankings: iPhone के टॉप डाउनलोड में ये ऐप बना नंबर 1, इस साल Google, TikTok और Threads छूट गए पीछे

Apple App Store Rankings: Apple के App Store की 2025 वाली रैंकिंग सामने आ गई है. इसमें ChatGPT सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली फ्री iPhone ऐप बन गई है. ChatGPT का Google, WhatsApp, Instagram और TikTok जैसी पुरानी बड़ी ऐप्स को पीछे छोड़ देना दिखाता है कि लोग अब अपने फोन यूज करने का तरीका बदल रहे हैं.

Apple App Store Rankings: साल के आखिर तक आते-आते पूरा साल यादों और खास पलों में बदल जाता है. हर जगह सालाना रिपोर्ट, रैप-अप, ईयर एंडेर और ट्रेंडिंग लिस्ट देखने को मिल रही हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए Apple ने भी 2025 की अपनी App Store लिस्ट जारी कर दी है. इसमें इस साल सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स और गेम्स शामिल हैं.

अगर लिस्ट को ध्यान से देखें तो साफ दिखता है कि AI ऐप्स Apple App Store पर भी धमाल मचा रहे हैं. अमेरिका में ChatGPT ने इस साल फ्री iPhone ऐप्स की लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली. यह दिखाता है कि लोग धीरे-धीरे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में AI को कितनी तेजी से अपनाने लगे हैं.

Apple iPhone की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप्स

ChatGPT का Google, WhatsApp, Instagram और TikTok जैसी पुरानी बड़ी ऐप्स को पीछे छोड़ देना दिखाता है कि लोग अब अपने फोन यूज करने का तरीका बदल रहे हैं. Meta की तेजी से बढ़ती टेक्स्ट-बेस्ड ऐप Threads ने भी दूसरी पोजिशन हासिल की. वहीं Google की कई ऐप्स टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं.

2025 की टॉप फ्री iPhone ऐप्स

  • ChatGPT
  • Threads
  • Google
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Instagram
  • YouTube
  • Google Maps
  • Gmail
  • Google Gemini

दिलचस्प बात यह है कि Google Gemini अकेला ऐसा दूसरा AI चैटबॉट था जो टॉप 10 में जगह बना पाया और नंबर 10 पर रहा. पेड ऐप्स की बात करें तो HotSchedules और Shadowrocket ने लिस्ट में टॉप किया, जबकि Procreate Pocket जैसे क्रिएटिव टूल्स भी चार्ट में ऊपर रहे. गेमिंग कैटेगरी में Block Blast! सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फ्री iPhone गेम रहा, जबकि Minecraft ने एक बार फिर टॉप पेड गेम का खिताब अपने नाम किया.

iPad Apps का क्या हाल रहा?

iPad यूजर्स के लिए लिस्ट थोड़ी बदली नजर आती है. फ्री ऐप्स में YouTube सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया, उसके बाद ChatGPT, Netflix, Disney+ और Prime Video का नंबर आता है. पेड ऐप्स में Procreate और Procreate Dreams क्रिएटर्स के बीच अब भी सबसे पसंदीदा हैं. गेम्स में Roblox, Block Blast! और Fortnite फ्री iPad गेम्स की टॉप लिस्ट में रहे, जबकि Minecraft, Geometry Dash और Stardew Valley पेड गेम्स की बेस्टसेलर लिस्ट में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: 5201314 क्या है? Google की टॉप सर्च लिस्ट में हैरान करने वाले ट्रेंड के बारे में जानते हैं आप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >